फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP election will decide fate of BJP Govt

यूपी चुनाव से तय होगा मोदी सरकार का भविष्य : अजित सिंह

Fri, 22 Jul 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा Updated Fri, 22 Jul 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
UP election will decide fate of BJP Govt
अजीत ‌स‌िंह

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अकोला के चाहरवाटी इंटर कॉलेज में जनसभा में मुखिया चौधरी अजित सिंह ने इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण बताया। कहा कि 2017 का चुनाव जहां पिछले 15 साल के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार करने वाली सरकारों को सबक सिखाएगा, वहीं मोदी सरकार का भी भविष्य तय करेगा।

विज्ञापन


इस दौरान रालोद मुखिया भाजपा और सपा पर जमकर बरसे। हालांकि बसपा के प्रति उनका रुख थोड़ा नर्म रहा। अजित सिंह ने कहा, वर्तमान केंद्र सरकार गरीब, किसान, दलित और पिछड़ों की विरोधी है। भाजपा के झांसे में न आने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का और छह साल में किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा दिया।
विज्ञापन


मगर, ढाई साल बाद भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टा बेरोजागारी और महंगाई का ग्राफ बढ़ा है। अच्छे दिन सिर्फ मोदी के आए हैं और किसी के नहीं। जनता अपने पुराने दिन ही वापस मांग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी की नहीं परिवार की सरकार

UP election will decide fate of BJP Govt
अजीत ‌स‌िंह

सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। भ्रष्टाचार इतना कि बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी में युवाओं को मौका नहीं मिल रहा। लेखपाल भर्ती भी 12 लाख रुपये में हो रही है। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी की नहीं परिवार की सरकार है।

अपने समर्थकों से कहा कि ऊपर से एक-दूसरे के विरोधी दिखने वाली पार्टियां अंदरूनी तौर पर एक-दूसरे की समर्थक हैं। कहा कि प्रदेश में सिर्फ रालोद ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा पर भारी पड़ सकती है।

उन्होंने यूपी बचाओ, देश बचाओ का नारा भी दिया। अपने इस चुनावी भाषण के दौरान रालोद मुखिया बसपा के खिलाफ नहीं बोले। बल्कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष से निष्कासित दयाशंकर सिंह के बयान की कड़ी निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed