फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Election: Nitish Kumar will target OBC vote bank in assembly election

नीतीश कुमार का मिशन यूपी, पिछड़ों की सियासत कर देंगे झटका

Sat, 16 Jul 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
UP Election: Nitish Kumar will target OBC vote bank in assembly election
नीतीश कुमार - फोटो : Getty

बिहार में जातीय समीकरण के सहारे सत्ता पर काबिज होने वाले नीतीश कुमार यूपी के विधान सभा चुनाव में जोरआजमाइश के लिए उसी राह पर है। उनकी निगाह पूर्वांचल के पिछड़ों, खासकर पटेल, कुर्मी, कुशवाहा, मौर्य जातियों पर है। इन्हीं जातियों को साधने के लिए पदाधिकारी इलाहाबाद और उसके आसपास के जिलों में उनसे संपर्क साध रहे हैं।

विज्ञापन


उम्मीद है सभा में इन जातियों में नए सियासी समीकरण बनेंगे जो खासकर बीजेपी, सपा समेत दूसरी पार्टियों को झटका देने के लिए काफी हो सकते हैं। नीतीश अब तक पूर्वांचल में तीन सभाएं कर चुके हैं। बिहार से सटे होने के कारण पूर्वांचल में वह कोई मौका छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। यूपी के चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड के मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को नीतीश 17 जुलाई को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


खास यह कि सम्मेलन स्थल के चुनाव में भी भीड़ जुटने के फंडे को याद रखा गया है। फूलपुर और उसके आसपास के इलाकों में मौर्या, पटेल, कुशवाहा, कुर्मी आदि जातियां बहुतायत में हैं। नीतीश के नाम पर कम से कम इन जातियों के लोग तो आसानी से ही जुट सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा, बसपा और बीजेपी को पटखनी देने की तैयारी

UP Election: Nitish Kumar will target OBC vote bank in assembly election
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

इसके अलावा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक और यादव समेत पिछड़े वर्ग दूसरी जातियों के साथ भी संपर्क साध रहे हैं, जिससे पार्टी कम से कम पिछड़ों में छाप छोड़ने के साथ नया समीकरण बना सके। चुनाव में उसका असर भी नजर आए।  पार्टी के कई नेता सांसद आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया, जिलाध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह, जिला युवा अध्यक्ष आशुतोष कुमार पटेल जिले भर में इन्हीं जातियों के लोगों के बीच सभाएं कर रहे हैं। इन जातियों के सधने से पार्टी बीजेपी, सपा समेत दूसरी पार्टियों को नुकसान पहुंचा सकती है। 

बीजेपी ने केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष और अनुप्रिया पटेल को केंद्र में मंत्री बनाकर पिछड़ों में स्पष्ट संदेश दिया है। बीएसपी से स्वामी प्रसाद मौर्या के हटने से बीजेपी को और फायदा नजर आ रहा है। इसी को देखते हुए नीतीश ने भी यह कार्ड खेला है। हालांकि जदयू नेताओं का कहना है कि यूपी की सियासत में पार्टी मुद्दों पर जनता के बीच में है। जदयू नेता हरीशचंद्र कहते हैं कि यहां शराब मुक्त यूपी, नीलगाय मुक्त खेती, संघ मुक्त भारत, किसानों के विकास की योजनाएं जैसे मुद्दों पर पार्टी आगे बढ़ रही है।  

मुख्यमंत्री नीतीश की सभा को लेकर पार्टी के प्रमुख नेता शरद यादव भी शनिवार की सुबह इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। वह रेलवे जंक्शन से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे जहां कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी लेंगे। पार्टी के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ अंसारी ने बताया कि शरद यादव के साथ केसी त्यागी, जावेद रजा आदि भी इलाहाबाद आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed