फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election: in the first phase, 168 candidates with criminal records

यूपी चुनाव : पहले चरण में आपराधिक रिकॉर्ड वाले 168 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 05 Feb 2017 06:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
up election: in the first phase, 168 candidates with criminal records
फाइल फोटो

यूपी में पहले चरण का मतदान करीब आ रहा है। ऐसे में सारी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। हर दिन नेता कानून-व्यवस्था, अपराध और अपराधी से समाज को मुक्त करने के नारे दे रहे हैं, लेकिन उम्मीदवारों का रिकॉर्ड देखें तो नारे खोखले साबित होंगे। चुनाव में किसी एक या दो नहीं, बल्कि सभी पार्टियों ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार उतारे हैं। मकसद है तो बस चुनाव जीतना। 

विज्ञापन


जहां तक आंकड़ों की बात है तो प्रदेश में पहले चरण में आपराधिक रिकॉर्ड वाले कुल 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 11 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सामाजिक संस्था एडीआर ने पहले चरण में मैदान में उतरे कुल 839 उम्मीदवारों में से 836 के शपथ पत्र का गहराई से अध्ययन किया है। इनमें से 168 उम्मीदवार आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। 143 उम्मीदवारों का रिकॉर्ड तो बेहद गंभीर अपराधों से जुड़ा है। हत्या के मामले से जुड़े उम्मीदवारों की संख्या 15 हैं तो हत्या के प्रयास वाले 42 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों के 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2 उम्मीदवारों का रिकार्ड अपहरण के मामलों से जुड़ा हुआ है। पहले चरण में 26 सीटें अति संवेदनशील हैं। ऐसी सीटों पर तीन से ज्यादा प्रत्याशी अपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। दलगत उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भाजपा ने 73 में से 29, बसपा ने 73 में से 28, आरएलडी ने 57 में 19, सपा ने 51 में से 15 और कांग्रेस ने 24 में 6 आपराधिक रिकार्ड वालों को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में करोड़पतियों की भी भरमार

up election: in the first phase, 168 candidates with criminal records

बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे 293 उम्मीदवारों में 38 आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं।पहले चरण में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में करोड़पतियों की भी भरमार है। इस चरण में कुल 302 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। 5 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 119 है तो 2 से 5 करोड़ की संपत्ति वाले 103 उम्मीदवार मैदान में हैं। 50 लाख से 2 करोड की संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 167 है। 203 उम्मीदवार 10 लाख से 50 लाख के बीच वाले हैं। 

10 लाख से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की संख्या 244 है। इन आंकड़ों के अनुसार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे औसत उम्मीदवार 2.81 करोड़ के मालिक हैं।व्यक्तिगत मालदारों के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस के टिकट पर आगरा दक्षिण से चुनाव लड़ रहे नजीर अहमद ने आयोग को अपनी चल-अचल संपत्ति 211 करोड़ की बताई है। मथुरा के मांठ से भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे सतीश कुमार शर्मा अमीरी में दूसरे नंबर पर हैं। 

वे 114 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इस श्रेणी में तीसरा नंबर भी भाजपा उम्मीदवार का है। आगरा के बाह से चुनाव लड़ रहीं रानी पक्षालिका सिंह 58 करोड़ की मालकिन हैं। दलगत करोड़पतियों के आंकडे़ के अनुसार बसपा के 73 उम्मीदवारों में से 66 करोड़पति हैं तो भाजपा के 73 उम्मीदवारों में करोड़पतियों की संख्या 61 है। वहीं समाजवादी पार्टी के 51 उम्मीदवारों में से 40 करोड़पति हैं तो कांग्रेस के 24 उम्मीदवारों में से 18 करोड़पति हैं। 

आरएलडी के 57 उम्मीदवारों में करोड़पतियों की संख्या 41 है और बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे 293 उम्मीदवारों में 43 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों की चल-अचल संपत्ति का दलगत आंकलन करें तो कांग्रेस उम्म्ीदवारों की औसत संपत्ति 13.18 करोड़, भाजपा उम्मीदवारों की 7.40 करोड़, बसपा उम्मीदवारों की 6.77 करोड़, सपा उम्मीदवारों की 5.98 करोड़, आरएलडी के उम्म्ीदवारों की 5.15 करोड़ और निर्दलीय उम्मीदवारों की चल-अचल संपत्ति औसत 80.57 लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed