{"_id":"5776f76e4f1c1b615679c3c6","slug":"up-election-congress-may-declared-first-list-of-candidates-in-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: अगले माह में होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी चुनाव: अगले माह में होगी कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 02 Jul 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत किशोर की सलाह पर चलेगी कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व अगस्त के पहले सप्ताह में विधानसभा की 150 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। इनमें आगरा जिले के तीन से चार उम्मीदवार भी शामिल होंगे। जिला इकाई की ओर से आगरा की नौ विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची तैयार है।
विज्ञापन
कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हर जिले से जिलाध्यक्षों को प्रत्याशियों की सूची पांच जुलाई तक भेजने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि पार्टी ने आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए हैं। इनकी फाइनल सूची भेजी जा रही है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी होने वाली पहली सूची में आगरा के भी तीन से चार प्रत्याशी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने सर्वे करा लिया है। सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों के बदले जाने की संभावना बेहद कम रहेगी क्योंकि इस दफा पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि कोई भी प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। सितंबर से प्रत्याशियों का प्रचार अभियान भी जोर-शोर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन