फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP election 2022: Priyanka Gandhi takes Congress leaders, MLAs from chhattisgarh on board for upcoming state assembly polls

मिशन उत्तर प्रदेश: चुनावी प्रबंधन में माहिर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायकों की मदद लेंगी प्रियंका गांधी, अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी

Sat, 11 Dec 2021 12:37 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:37 PM IST
सार

बैठक में प्रियंका गांधी ने सभी विधायकों से वन-टू-वन पूछा कि आप किस तरह से यूपी में पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। इसके अलावा सभी विधायकों का जातिगत समीकरण को देखते हुए उन्हें हर विधानसभा क्षेत्र में भी जिम्मेदारी सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई...

विज्ञापन
UP election 2022: Priyanka Gandhi takes Congress leaders, MLAs from chhattisgarh on board for upcoming state assembly polls
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों को दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को संगठन और उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली में विधायकों से चर्चा के बाद उनकी आगामी चुनावों में भूमिका स्पष्ट हो सकती है।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बुलावे पर राज्य के वरिष्ठ विधायक कुलदीप जुनेजा, सत्यनारायण शर्मा, अरुण वोरा गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। इस दौरान इनके साथ पार्टी के अन्य विधायक रामकुमार साहू, अम्बिका सिंहदेव, रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, कुंवर सिंह निषाद समेत कई अन्य नेता शामिल थे। विधायकों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों की बैठक ली। इसमें उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई हैं। वे अगले एक या दो दिनों में पार्टी के अन्य वरिष्ठ विधायकों से भी मुलाकात कर सकती हैं।

विज्ञापन

विधायक भी करेंगे प्रचार!

नाम न छापने के अनुरोध पर एक वरिष्ठ विधायक ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि गुरुवार को कई वरिष्ठ विधायकों के साथ प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में सभी यूपी चुनावों की तैयारियां और प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रियंका गांधी ने सभी विधायकों से वन-टू-वन पूछा कि आप किस तरह से यूपी में पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। वहीं आपकी टीम कितनी मजबूती के साथ मैदान में उतर सकती है। सभी विधायकों को केंद्रीय नेताओं के साथ टीम बनाकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रचार से लेकर लगाए जाने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा सभी विधायकों का जातिगत समीकरण को देखते हुए उन्हें हर विधानसभा क्षेत्र में भी जिम्मेदारी सौंपने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बघेल निभा रहे हैं यूपी में अहम जिम्मेदारी

दरअसल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहले से ही पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, वह प्रियंका गांधी की हर बड़ी रैली में शामिल हो रहे हैं जबकि खुद भी समय-समय पर यूपी जाकर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि उनके विधायकों को भी यूपी चुनाव में शामिल किया जाएगा। इसलिए इन विधायकों को प्रियंका गांधी ने बैठक में शामिल किया है। विधायकों को क्या जिम्मेदारी मिली है, जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।



जानकारों के अनुसार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के चुनिंदा विधायक चुनावी प्रबंधन में माहिर हैं, इनमें वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और अरुण वोरा शामिल हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है। ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ के बहुत सारे नेताओं की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ड्यूटी लगाई जानी करीब-करीब तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed