फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up election 2017 4th phase These seats face each SP-Congress

यूपी: चौथे चरण में इन सीटों पर सपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला

Thu, 23 Feb 2017 09:46 AM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
up election 2017 4th phase These seats face each SP-Congress
राहुल और अखिलेश

कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के बावजूद चौथे चरण की चार सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। इन सीटों पर दोनों के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


रायबरेली जिले की सरेनी सीट से सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने यहां से अशोक कुमार सिंह को उतारा है। देवेंद्र प्रताप सिंह यहां से फिलहाल विधायक हैं। देवेंद्र प्रताप सिंह अपने कामों को गिनाकर दोबारा विधायक बनने के लिए कमर कसे हुए हैं तो पिछला चुनाव हारने वाले कांग्रेस के अशोक सिंह उनकी खामियां गिनाकर जनता के बीच पैठ बनाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


ऊंचाहार से सपा सरकार के मंत्री मनोज कुमार पांडेय मैदान में हैं तो कांग्रेस ने अजय पाल सिंह को टिकट दिया है। अजय पाल सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। वहीं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य 2012 में बसपा से चुनाव हारने के बाद इस बार भाजपा से फूल खिलाने उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन सीटों पर भी दोस्ताना मुकाबला

up election 2017 4th phase These seats face each SP-Congress
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

ललितपुर की महरौनी सीट से कांग्रेस के बृजलाल खाबरी चुनाव मैदान में हैं तो सपा ने रमेश खटिक को मैदान में उतारा है। कांग्रेस प्रत्याशी खाबरी बसपा के पुराने नेता थे, चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वहीं पिछला चुनाव मात्र 1700 वोटों से हारे भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ इस द्वंद्व का फायदा उठाने की कोशिश में हैं।

फतेहपुर की बिंदकी सीट पर कांग्रेस के अभिमन्यु सिंह व सपा के रामेश्वर दयाल चुनाव मैदान में हैं। हालांकि कांग्रेस ने यहां से अभिमन्यु सिंह का टिकट वापस ले लिया है, लेकिन उनका नाम ईवीएम मशीन पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed