फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Congress's new plan to join the public

कांग्रेस का यूपी में जनता से जुडने का प्लान तैयार, बड़े चेहरों के साथ पार्टी देगी दस्तक

Tue, 19 Jul 2016 02:56 AM IST
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
UP Congress's new plan to join the public
- फोटो : amar ujala

अपने सैनिकों को मोर्च पर तैनात करने के बाद अब कांग्रेस ने जनता से जुडने का प्लान तैयार किया है। इस पर जल्द अंतिम मुंहर लगनी बाकी है। प्रचार का यह प्लान तीन स्तरीय होगा। गांधी परिवार आखरी चरण में  महारौली को संबोधित करेगा। 

विज्ञापन


यूपी में 2017 में खोई जमीन हासिल करने में जुटी कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव कर पार्टी  को कसने के बाद अब जनता से जुडने की तैयारी में हैं। इसके लिए प्रचार अभियान समिति बाकायदा प्लान तैयार कर रही है। फिलहाल कई प्लान पर काम चल रहा है। सीनियर नेताओं के मशवरे और सोनिया गांधी राहुल गांधी की सहमति केबाद प्रचार के प्लान  को हरिझंड़ी दिखा दी जाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल तीन स्तरीय प्लान केतहत सूबे को आठ जोन में बांटा जाए। हर जोन में दस लोकसभा सीट रखी जाए। हर जोन में एक संयोजक और सह संयोजक बनाया जाए। हर जोन में देखा जाए कि किस जाति और बिरादरी के लोग ज्यादा है, उसी जाति के पार्टी  नेताओं  को वहां  लगाया जाए। वहां  बैठकें और नुक्कड़ सभाएं करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस के सभी प्रमुख चेहरे राज्यसभा सदस्य है

UP Congress's new plan to join the public

करीब एक सप्ताह में एक जोन को खंगालने केबाद उसी जोन स्तर पर एक रैली की जाए। इस रैली में  कांग्रेस के यूपी के सभी बड़े चेहरे शामिल हो। उसके बाद सभी दस जोन की एक प्रदेश स्तरीय महारैली लखनऊ में की जाए इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बुलाया जाए। इसके इतर एक प्लान यह भी है कि पार्टी केबड़े नेता यूपी के किसी एक शहर से प्रचार अभियान छेड़े। वहां से एक एक नेता लाव लश्कर केसाथ सूबे के अलग अलग हिस्सों में निकल जाए। उसके बाद लखनऊ में रैली की जाए। 

पार्टी  का माना है कि संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद इस मिशन पर काम किया जाए। यूपी में सभी प्रमुख चेहरे गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर, संजय सिंह, पीएल पूनिया, प्रमोद तिवारी सभी राज्यसभा सदस्य है। सत्र केचलते उनका व्यस्त रहना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed