फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP CM Yogi Adityanath will come today Delhi, amit Shah to discuss on ministers portfolio

दिल्ली पहुंचकर मोदी और शाह से मिले सीएम योगी, क्या सुलझ गया मंत्रालय का गणित?

Tue, 21 Mar 2017 05:17 PM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 21 Mar 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath will come today Delhi, amit Shah to discuss on ministers portfolio
योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से की मुलाकात

दिल्ली पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जोगी सबसे पहले संसद भवन पहुंचे, जहां उनकी सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघावल और संतोष गंगवार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शाह से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभाग बंटवारे के संबंध में विचार-विमर्श कर सकते हैं। इसके बाद मंगलवार शाम या बुधवार को विभाग का बंटवारा होने की संभावना है। योगी संसद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

विज्ञापन


> योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात।
 




सीएम बनने के बाद जोगी का ये पहला दिल्ली का दौरा है। वो पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर विभाग बंटवारे के संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद ही मंत्रिमंडल के सदस्यों में विभाग का बंटवारा होने की संभावना है। चर्चा यह भी है कि योगी मुख्यमंत्री चुने जाने की वजह से मंगलवार को ही लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को मंत्रियों के विभाग बंटवारे के पहले पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और दोनों डिप्टी मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा से चर्चा कर ली है। योगी मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। लोकसभा में सांसदों की उपस्थिति के लिए पार्टी की ओर व्हिप जारी है। योगी सांसद होने के नाते संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed