{"_id":"58dedb8e4f1c1bb01063f37d","slug":"up-cm-yogi-adityanath-gets-nsg-security-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात होंगे एनएसजी के 25 कमांडो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम योगी की सुरक्षा में तैनात होंगे एनएसजी के 25 कमांडो
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 01 Apr 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
एजेंसी / नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 25 ब्लैक कैट कमांडों तैनात होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने योगी को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। यह किसी भी व्यक्ति को उपलब्ध करवाई जाने की शीर्ष श्रेणी की सुरक्षा है।
विज्ञापन
इसमें राज्य पुलिस के जवानों के अलावा एनएसजी के विशेषज्ञ कमांडो तैनात होते हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि योगी की जान को खतरा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले योगी की जेड प्लस सुरक्षा में राज्य पुलिस के जवानों के साथ सीआईएसएफ के जवानों को तैनात करने का फैसला किया गया था। मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह यादव को वर्तमान में एनएसजी सुरक्षा दी गई है। अब योगी की सुरक्षा में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 25 एनएसजी कमांडों तैनात होंगे। उनके काफिले में पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियां होंगी जिसमें जैमर लगे होंगे।