फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up cm Yogi Adityanath father Father Anand Singh says Muslims too voted for bjp

योगी के पिता बोले- बुर्के वाली महिलाओं ने भी दिया वोट, उनका भी दिल जीतो

Wed, 22 Mar 2017 02:47 PM IST
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 22 Mar 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
up cm Yogi Adityanath father Father Anand Singh says Muslims too voted for bjp
योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : SOCIAL MEDIA

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने उन्हें राजसत्ता चलाने के लिए कई नसीहतें और सलाह दी है। 84 वर्षीय योगी के पिता ने सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए और लोगों का दिल जीतना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि योगी को बुर्के वाली महिलाओं का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि उन्हें बुर्के वाली महिलाओं ने भी वोट दिया है।

विज्ञापन


आनंद विष्ट ने कहा कि उनके बेटे योगी के कंधों पर काफी जिम्मेदारियां हैं। इसलिए उन्हें हर वर्ग का ख्याल रखना होगा। मुस्लिम महिलाएं बीजेपी को इसलिए वोट किया है ताकि तीन तलाक और अन्य मुद्दों पर सरकार से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पर सभी धर्मों के लोग यकीन करते हैं। लिहाजा योगी सभी को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में पत्नी सावित्री के साथ रहने वाले आनंद ने कहा, 'पहले ही दिन सीएम आदित्यनाथ ने अपने कर्मचारियों को अनाप-शनाप बयान देने से बचने की सलाह दी है। वह गंभीर कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने साथ ही कहा कि उनके बेटे को हिन्दुत्ववादी टैग से निकलने की जरूरत है
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि योगी के परिवार उत्तराखंड के यमकेश्वर गांव में रहते हैं।  उनके माता, पिता और छोटे भाई का परिवार यहां रहता हैं। उनकी माता का कहना है कि बेटे ने परिवार के बजाय समाज सेवा में ही जीवन बिताया है। अब उससे समाज को और उम्मीदे हैं। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने बताया कि उनका अपने पैतृक गांव से आज भी लगाव है। वे हाल में ही यमकेश्वर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूरी के चुनाव प्रचार में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed