फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up cm yogi adityanath day plan in Gorakhpur visit, Ayodhya tour canceled

दिगंबर अखाड़े के महंत बोले- अयोध्या में मंदिर ही बनेगा, CM ने कहा- तुलसी के राजा थे राम

Sun, 26 Mar 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sun, 26 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath day plan in Gorakhpur visit, Ayodhya tour canceled
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Ani

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तुलसीदास ने अकबर को कभी राजा नहीं माना, बल्कि उन्होंने राजा रामचंद्र की जय का नारा दिया था। गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम गोरखपुर मठ में आयोजित गंभीरनाथ के शताब्दी पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने इस दौरान सिंकदर और अकबर की कहानी भी सुनाई। सीएम ने कहा कि सिंकदर दुनिया को जीतने चला था, लेकिन एक योगी ने उसे कहा कि विश्व विजेता नहीं एक ही भाग्य विजेता है।

विज्ञापन
इसी समारोह में दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास ने सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में कहा कि अयोध्या में मस्जिद नहीं राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि महंत सुरेश दास ने कहा कि अब ये मंदिर बनकर रहेगा। दास ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से ही यूपी का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की सुबह गौशाला में गायों को चारा खिलाने के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। उन्होंने सुबह-सुबह गौशाला में गायों को खाना खिलाया। वहीं योगी गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे, तभी एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। आत्मदाह करने वाला शख्स कर्ज माफी की मांग कर रहा था। हालांकि, वहां उपस्थित सुरक्षा के जवानों ने उसे आत्मदाह करने से रोक लिया।

होम गार्ड कॉन्स्टेबलों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इसके साथ ही गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर के बाहर होम गार्ड कॉन्स्टेबलों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया. कॉन्स्टेबल नियमित होना चाहते हैं. वे नियमित होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप मांग कर रहे हैं.


बताया जा रहा है कि सीएम आज गोरखपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही ये खबर है कि वे 27 मार्च यानी कल अयोध्या नहीं जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अयोध्या जाने का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल, वे राम मंदिर पर चर्चा करना चाहते थे, इसलिए पहले वे संतों से बात करेंगे।


वहीं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए पहुंचे हैं। पीआरडी जवानों की मांग नौकरी पक्की करने की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed