{"_id":"58da07184f1c1bd83763dcf7","slug":"up-cm-yogi-aditya-nath-became-gurubhai-the-muslim","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम महंत थे सीएम योगी के गुरुभाई, PM मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुस्लिम महंत थे सीएम योगी के गुरुभाई, PM मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
महंत गुलाबनाथ बापू और सीएम योगी
- फोटो : टाइम्स ऑफ इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुभाई एक मुस्लिम थे। दरअसल, योगी के गुरुभाई महंत गुलाबनाथ का जन्म गुजरात में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। बचपन में उनका नाम गुल मोहम्मद पठान था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम गुलाबनाथ बापू रख लिया। वडगाम में 18 साल की उम्र में महंत गुलबनाथ ने महंत बालकनाथ से दीक्षा ली थी।
विज्ञापन
महंत गुलाबनाथ बापू गुजरात के विसनगर के नाथ संप्रदाय के थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सीएम योगी और गुलाबनाथ के बीच गहरे संबंध थे। गुलाबनाथ के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ गुजरात गए हुए थे। 6 दिसंबर 2016 को 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
मठ के नए संचालक शंकरनाथ ने अखबार को बताया कि गोरखनाथ मठ के महंत अवैद्दनाथ और योगी आदित्यनाथ भी नाथ संप्रदाय से जुड़े थे और यही कारण है कि इनका संंबंध महंत गुलाबनाथ से घनिष्ठ थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्दनाथ और महंत गुलाबनाथ के बीच गहरे संबंध थे, और यही कारण है कि योगी आदित्यनाथ के भी संबंध उनसे बेहतर रहे।
शंकरनाथ ने बताया कि बापू गुलबानाथ गोरखपुर मठ में होने वाले सभी बड़े कार्यक्रमों में शरीक होते थे। पिछले साल जब बापू गोरखपुर मठ गए थे तो उन्हें योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित भी किया था। नए मठ प्रमुख ने बताया कि हर साल योगी 2 से तीन बार विसनगर मठ जरूर आते हैं।