फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will deposit 15 lakh rupees in the account of Yogi Sarkar, know why?

मेरठ के किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे 15 लाख रुपये

Wed, 29 Mar 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 29 Mar 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers will deposit 15 lakh rupees in the account of Yogi Sarkar, know why?
किसान

मेरठ के किसान मुख्यमंत्री कोष में 15 लाख रुपये देंगे। किसानों ने कहा है कि उन्हें मिलने वाले मुआवजे में से वह यह राशि देंगे। मेरठ की तीन योजनाओं को लेकर विवाद खत्म होने की ओर है। गंगानगर, लोेहियानगर और वेदव्यासपुरी के किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर देने का प्रस्ताव पिछले साल ही बोर्ड बैठक में स्वीकृत हो चुका है। फैसला लिया गया है कि एमडीए किसानों को उनकी रकम के बदले भूखंड देगा। इस संबंध में किसान अपने प्रस्ताव दे चुके हैं और उनका हिसाब बनाया जा रहा है। इधर, किसानों ने एलान किया है कि वे अपनी इस रकम में से एक रुपया प्रति वर्ग मीटर की राशि सीएम कोष में जमा करेंगे। गंगानगर में हुई पंचायत में भी इस प्रस्ताव में मुहर लगा दी गई। इस दौरान गंगानगर संघर्ष समिति के महामंत्री हरविंदर सिंह ने कहा कि एमडीए पहले इसी रकम का चेक तैयार करे। यह रकम एमडीए वीसी के माध्यम से सीएम को भेजी जाएगी। पंचायत में सत्यपाल सिंह, संतरपाल, मनोज, मुस्तकीम, शिमला, जागेश्वरी देवी, सरस्वती, सुमन, राकेश, राजेश, संगीता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed