{"_id":"58d462884f1c1b870a1a35bf","slug":"up-board-education-minister-s-instructions-also-ineffective-on-mass-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: शिक्षा मंत्री का निर्देश भी बेअसर, जमकर हुई नकल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी बोर्ड: शिक्षा मंत्री का निर्देश भी बेअसर, जमकर हुई नकल
अमर उजाला ब्यूरो/ इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Mar 2017 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के डीएम समेत अन्य अफसरों को यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने के निर्देश दिए लेकिन इसका भी असर नहीं दिखा। सुबह हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पूरे प्रदेश में जमकर नकल हुई।
इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिलों में हाईस्कूल के 140 और इंटरमीडिएट के 33 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। इलाहाबाद में मेजा, मांडा, जसरा आदि के ज्यादातर स्कूलों में खुलेआम नकल हुई। बारा, जारी बाजार, जसरा के स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के साथ दो स्कूलों के केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया गया।
सुबह हाईस्कूल की परीक्षा में विभिन्न जिलों में 94 छात्र और 46 छात्राएं नकल करते सचल दस्ते के हत्थे चढ़े, जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया। दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान तथा व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार दूसरे प्रश्न पत्र तथा कृषि शस्य विज्ञान के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। भौतिक विज्ञान की परीक्षा में हर जिले में नकल का खुला खेल चला। इस दौरान विभिन्न जिलों में 26 छात्र एवं सात छात्राएं नकल करती पकड़ी गईं।
विज्ञापन
मेजा, मांडा रोड, कोरांव, होलागढ़, फूलपुर, हंडिया, करछना, भीरपुर और लेडियारी केंद्रों पर नकल कराने वालों की भीड़ जुटी रही। सवालों को पर्ची पर हल करके कमरों में पहुंचाए गए। कई केंद्रों पर विद्यार्थियों ने गाइड, कुंजी और पर्ची लेकर खुलेआम नकल की। हंडिया मोटिहा के पब्लिक इंटर कॉलेज तथा जारी बाजार के कमला अग्रहरि इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्था को नोटिस जारी किया गया। साथ ही एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया।
साली, भाई की पत्नी को नकल कराते पकड़ा कक्ष निरीक्षक
जसरा के ईश्वरदीन छेदी लाल इंटर कॉलेज में एक कक्ष निरीक्षक को अपनी साली और भाई की पत्नी को नकल कराते पकड़ा गया। सचल दस्ते ने शिक्षक रामराज को तत्काल कार्य मुक्त कर दिया। नियम के तहत शिक्षक के परिवार का कोई सदस्य परीक्षा दे रहा है तो वह वहां ड्यूटी नहीं कर सकत्रे लेकिन रामराज ने झूठ बोलकर ड्यूटी लगवाई थी।
सेक्टर मजिस्ट्रेट की जीप पर पथराव का प्रयास
मेजा (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल रोकने में अफसर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेजा के भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा में जांच करने पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र कॉलेज पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और वाहन पर पथराव का प्रयास किया। उन्होेेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिरसा के एक केंद्र पर एक छात्रा से नकल के लिए रकम की मांग की गई। आरोप है कि रकम न देने पर छात्रों को परेशान किया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। जानकारी मिलने पर छात्रा के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और हंगामा कर दिया।
अब तक 5.25 लाख ने छोड़ी परीक्षा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार तक कुल पांच लाख 25 हजार 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल के विद्यार्थियों की संख्या तीन लाख 20 हजार 176 एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या दो लाख चार हजार 845 है।