फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Assembly Elections: BJP leader Sambit Patra attacked on SP-Congress, said- both parties are competing to support those who speak against Hindus

यूपी विधानसभा चुनाव: संबित पात्रा ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- दोनों पार्टियों में हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को समर्थन देने की लगी है होड़ 

Tue, 18 Jan 2022 02:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

संबित पात्रा ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खान ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। मीडिया ने इन्हीं मौलाना के वीडियो को दिखाया था, जिसमें वो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। 

विज्ञापन
UP Assembly Elections: BJP leader Sambit Patra attacked on SP-Congress, said- both parties are competing to support those who speak against Hindus
संबित पात्रा - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

उत्तर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि हिंदुओं के खिलाफ ज्यादा घृणा कौन उगल सकता है और हिंदुओं के खिलाफ बोलने वालों को कौन सी पार्टी प्रश्रय दे सकती है।

विज्ञापन


पात्रा ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि कल कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मौलाना तौकीर रजा खान ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। मीडिया ने इन्हीं मौलाना के वीडियो को दिखाया था, जिसमें वो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे थे। वे कह रहे थे कि अगर कानून व्यवस्था उनके जवानों के हाथ में आ जाए तो हिंदुओं को हिंदुस्तान में रहने की जगह तक नहीं मिलेगी। वह ये भी कहते हैं कि हिंदुस्तान का नक्शा तक बदल देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना में हिंदुओं के पलायन के लिए जिम्मेदार को बनाया प्रत्याशी 
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कैराना से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन के खिलाफ भाजपा ने आवाज उठाई थी, आज वो जेल में हैं। ये वही नाहिद हसन हैं जिसने हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था और कैराना से हिंदुओं के पलायन के लिये जिम्मेदार थे।

गुरुद्वारा हिंसा के मास्टरमाइंड को भी दिया टिकट
संबित पात्रा ने कहा कि मोहर्रम अली पप्पू को समाजवादी पार्टी द्वारा टिकट दिया गया है और ये सहारनपुर गुरुद्वारा हिंसा के मास्टरमाइंड है। गुरुद्वारे में किस प्रकार से हिंसा करवाई थी मोहर्रम अली ने, यह हम सभी ने देखा है। कल महाराष्ट्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें दोहराया भी नहीं जा सकता। इससे स्पष्ट है कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चुक हुई, वो प्रयोग था, संयोग नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed