फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Assembly Elections 2017: Battle for heartland begins in west that may hold the key

पहले चरण में टूटे सारे रिकॉर्ड, 64.56 फीसदी वोटिंग

Sun, 12 Feb 2017 08:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
UP Assembly Elections 2017: Battle for heartland begins in west that may hold the key
- फोटो : amar ujala

पहले चरण में वेस्ट यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं से भी बड़ी वारदात की खबर नहीं है। पहले चरण में 64.56 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक 71.18 प्रतिशत मतदान आगरा के फतेहाबाद सीट पर हुआ जबकि सबसे कम 51 फीसदी वोट गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट पर पड़े हैं।

विज्ञापन


जिलावार वोटिंग में शामली 67.94 फीसदी के साथ पहले नंबर पर रहा जबकि गाजियाबाद में सबसे कम 57.2 फीसदी वोट पड़े। पहले चरण में 40 स्थानों से ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है। इससे कुछ देर मतदान प्रभावित रहा। हालांकि यहां पर ईवीएम बदलकर मतदान शुरू करवाया गया।
विज्ञापन


पहले चरण के मतदान में सबसे अधिक मेरठ में तीन स्थानों पर पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। बागपत, फिरोजाबाद, मथुरा और एटा में राजनीतिक दलों के  समर्थकों के बीच नोकझोंक की खबरें है। कुछ स्थानों पर वोटर लिस्ट में नाम न होने पर लोगों ने हंगामा किया। मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम की सरधना विधानसभा के फरीदपुर बूथ पर लाइसेंसी असलहा लेकर वोट डालने पहुंचे उनके भाई गगन सोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद समर्थकों ने हंगामा किया। सरधना में ही संगीत सोम के गांव सलावा में मतदान समाप्त होने के बाद 400-500 समर्थक पोलिंग बूथ पर पहुंच गए जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ दिया।

वहीं, मेरठ की ही किठौर सीट से कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के काफिले पर राधना गांव में पथराव की खबर है। एसएसपी मेरठ जे रविंदर गौड़ ने बताया कि शाहिद मंजूर के समर्थकों और राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मतलूब गौड़ के समर्थकों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कहीं भी पोलिंग बूथ के अंदर या आसपास कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बागपत और फिरोजाबाद में बूथ के पास समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई। मथुरा में पोलिंग के दौरान भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर है।

40 स्थानों पर खराब हुईं ईवीएम, 92 वीवीपैट भी हुए खराब

UP Assembly Elections 2017: Battle for heartland begins in west that may hold the key

कई स्थानों से आई वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत
पहले चरण के मतदान के दौरान सबसे अधिक शिकायत वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की आई। कंट्रोल रूम के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल पर भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें आईं।

एटा के रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज पर वोट करने पहुंचे आधा दर्जन युवकों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। इससे नाराज युवकों ने हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने इन युवकों को बूथ से दूर किया।

चुनाव के दौरान 40 स्थानों पर ईवीएम खराब हुई हैं जबकि 92 स्थानों पर वीवीपैट मशीनें खराब हुईं। सूचना मिलने पर इन्हें बदला गया। इसके बाद ही मतदान शुरू हो सका। सबसे अधिक 10 ईवीएम बुलंदशहर में खराब हुईं। मथुरा में आठ, फिरोजाबाद व मेरठ में छह-छह, मुजफ्फरनगर में चार व अलीगढ़ एवं हाथरस में तीन-तीन ईवीएम खराब हुईं।

"पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी बड़ी घटना की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। न ही किसी मतदान केंद्र से गड़बड़ी की सूचना है। किसी भी स्थान पर पुनमर्तदान के लिए भी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस बार मतदान प्रतिशत भी काफी अच्छा रहा है। आगे भी इसी तरह शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाएंगे।"
टी. वेंकटेश, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

"चुनाव में कुछ एक जो घटनाएं हुईं वह बहुत मामूली हैं। इस चरण में मेरठ में केवल एक व्यक्ति को असलहा समेत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों व अफसरों को बधाई।"
दलजीत सिंह चौधरी, एडीजी कानून व्यवस्था

कहां कितना हुआ मतदान

UP Assembly Elections 2017: Battle for heartland begins in west that may hold the key
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 : प्रथम चरण

सीटों की संख्या : 73
जिला : 15

जिला        प्रतिशत

आगरा     -   64.94
अलीगढ़   -  64.57
बागपत    -  64.4
बुलंदशहर - 63.94
एटा         -    66.00
फिरोजाबाद -  64.39
गौतमबुद्धनगर -  58.61
गाजियाबाद   - 57.2
हापुड़       - 66.76
हाथरस     -  64.37
कासगंज    - 64.66
मथुरा        - 67.27
मेरठ        - 66.89
मुजफ्फरनगर - 66.50
शामली       - 67.94
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed