फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up assembly election 2022 doordarshan station gorakhpur on dd uttar pradesh started bhojpuri program bjp attempt to bring purvanchal through bhojpuri program

UP Election 2022: भोजपुरी कार्यक्रम से पूर्वांचल को साधने की भाजपा की कोशिश, आपन माटी के बोली भोजपुरी में कार्यक्रम देखब जा

Sun, 12 Dec 2021 10:50 AM IST
प्रतिभा ज्योति प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली।
प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sun, 12 Dec 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार
अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक वीडियो भी ट्वीट भी किया। जिसमें वे भोजपुरी में बोलते हुए कह रहे हैं ‘11 दिसंबर से रोज दिन में 11 से 11.30 बजे तक आ रात 8 से 8.30 बजे तक दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर रउआ सभे आपन माटी के बोली भोजपुरी में कार्यक्रम देखब जा। हम रऊआ सभे के हार्दिक शुभकामना देत बानी जा’। 
loader
up assembly election 2022 doordarshan station gorakhpur on dd uttar pradesh started bhojpuri program bjp attempt to bring purvanchal through bhojpuri program
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को शाहपुर दूरदर्शन केंद्र स्थित भू-उपग्रह केंद्र (अर्थ सेटेलाइट स्टेशन) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा अब दूरदर्शन स्टेशन गोरखपुर डीडी उत्तर प्रदेश पर रोजाना एक घंटे का भोजपुरी कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 


गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र ने शनिवार से भोजपुरी कार्यक्रम का प्रसारण शुरू कर दिया है। गोरखपुर केंद्र अब लखनऊ और दिल्ली के केंद्र से सीधे जुड़ जाएगा। गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र से प्रसारित भोजपुरी कार्यक्रमों को बिहार एवं नेपाल के लोग भी देख पाएंगे। सीएम योगी आदित्यानाथ ने सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने कहा पूर्वांचल को लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए 37 सालों का इंतजार किया है।


यूपी चुनाव से कनेक्शन
केंद्र सरकार के इस कदम को विधानसभा चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है। यूपी के पूर्वांचल इलाके के भोजपुरी भाषी लोगों के लिए यह केन्द्र सरकार की बड़ी सौगात है जिसे सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। अब डीडी यूपी पर दो भोजपुरी कार्यक्रम रोज दिखाए जाएंगे। पीएम मोदी भी जब कभी भी पूर्वांचल में कोई रैली या बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं तो वे भोजपुरी में ही लोगों का अभिवादन करते रहे हैं। बीते सात दिसंबर को गोरखपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 हजार करोड़ की लागत से खाद कारखाना, एम्स और बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) का लोकार्पण किया। उन्होंने जनता का भोजपुरी में अभिनंदन किया। 
 

गोरखपुर में महिलाओं ने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की।
गोरखपुर में महिलाओं ने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के कई जिलों में बोली जाती है भोजपुरी
पूर्वांचल के करीब 10 जिलों में बड़ी संख्या में भोजपुरी भाषी लोग हैं। लिहाजा इस फैसले को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में भोजपुरी भाषी लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के मकसद से ही यूपी चुनाव से ठीक पहले गोरखपुर दूरदर्शन केंद्र से भोजपुरी कार्यक्रमों की शुरूआत की गई है। कुछ दिनों पहले ही पूर्वांचल के अलग-अलग संगठनों ने से मिलकर दूरदर्शन पर भोजपुरी में भी कार्यक्रमों को प्रसारित करवाने की मांग की थी। इससे पहले भी कई कलाकार यह मांग उठा चुके हैं। 

संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग लंबित
भोजपुरी बोलने वाले दुनिया भर में फैले हुए हैं। करीब 16 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के 27 देशों में बोलते हैं। विदेश मंत्रालय ने 2018 में लोकसभा को सूचित किया था कि दुनिया भर में भोजपुरी बोलने वालों की संख्या करीब 28.50 लाख है। भोजपुरी बोलने वालों की लंबे अर्से से मांग रही है कि इस भाषा को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इस अनुसूची में भारत की आधिकारिक भाषाएं शामिल हैं।

गोरखपुर में सीएम योगी।
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
योगी भी उठा चुके हैं मांग 
इस मुद्दे पर 1971 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद भोगेंद्र झा ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया था जो नामंजूर हो गया। 2013 में, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में आई तो भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल किया जाएगा। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी अपने एक बयान में कहा था कि मेरी मूल भाषा भी भोजपुरी है और मैं अपनी इस प्रिय भाषा को संविधान में उसका उचित स्थान दिलाने के लिए काम करूंगा।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 2009 और 2016 में भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग रख चुके हैं। पिछले साल केंद्र सरकार ने कहा कि भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव व खेसारी लाल यादव।
अखिलेश यादव व खेसारी लाल यादव। - फोटो : amar ujala
चुनाव में भोजपुरी स्टार वार भी होगा  
इसी साल जून में भोजपुरी के लोकप्रिय स्टार खेसारी लाल ने यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। एक और भोजपुरी स्टार काजल निषाद ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों भोजपुरी स्टार सपा में शामिल हो सकते हैं। इससे यूपी चुनाव में भोजपुरी स्टारों के बीच मुकाबला देख जा सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने दिनेश  आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। 

भाजपा के पास पहले से ही भोजपुरी बोलने वाले रवि किशन और मनोज तिवारी (दोनों सांसद) हैं। कहा जा रहा है कि सपा भी भोजपुरी सितारों को भाजपा में शामिल कराकर भोजपुरी मतदाताओं के बीच पहुंचना चाहती है। भोजपुरी सिनेमा खासतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपनी एक पकड़ रखता है। इन सितारों को प्रचार में लाना एक बहुत बड़ा फायदा यह होता है उनके वफादार फैन फॉलोइंग होते हैं और अपने दम पर भीड़ खींचने वाले होते हैं। इसलिए सियासी पार्टियां इन भोजपुरी स्टारों की बदौलत चुनाव में वोटरों के बीच पहुंचना चाहती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed