{"_id":"61d56135d3deb4372c2b09e8","slug":"up-assembly-election-2022-congress-puts-rallies-gatherings-on-hold-for-two-weeks-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: कांग्रेस का बड़ा फैसला- उत्तर प्रदेश समेत सभी चुनावी राज्यों में टाली रैलियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर: कांग्रेस का बड़ा फैसला- उत्तर प्रदेश समेत सभी चुनावी राज्यों में टाली रैलियां
Wed, 05 Jan 2022 02:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:43 PM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण के बीच एहतियातन कदम उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने बड़ी घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने एलान किया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को दो हफ्तों के लिए स्थगित करने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस की रैली
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के बीच एहतियातन कदम उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने बड़ी घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने एलान किया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को दो हफ्तों के लिए स्थगित करने जा रही है। जानकारी के अनुसार पार्टी नेतत्व ने तय किया है फिलहाल उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह की बड़ी रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस यूपी चुनाव में वर्चुअल रैली पर अधिक से अधिक जोर देगी। पार्टी ने इसके साथ राज्य में आयोजित होने वाली लड़कियों की मैराथन रेस को भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी और आजमगढ़ में होने वाली लड़कियों की मैराथन दौड़ रद्द
पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आजमगढ़ में होने वाली लड़कियों की मैराथन दौड़ को रद्द कर दिया है। आजमगढ़ में आज तो वहीं वाराणसी में नौ जनवरी को लड़कियों की मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया था, लेकिन अब इसे अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन