{"_id":"5aa8a7c24f1c1bbd758b5709","slug":"up-and-bihar-by-election-result-people-does-not-make-any-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार उपचुनाव: परिवर्तन के आसार नहीं, परिजनों पर जताया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार उपचुनाव: परिवर्तन के आसार नहीं, परिजनों पर जताया भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
योगी-नीतीश
उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों और बिहार की एक लोकसभा सीट सहित दो विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। सभी सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के बाद जहां गोरखपुर पर भाजपा आगे चल रही है वहीं फूलपुर पर समाजवादी पार्टी आगे है। बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) आगे है।
विज्ञापन
यूपी की सीटे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्या की वजह से खाली हुई थीं। वहीं बिहार की तीनों सीटें सांसद और विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं। जिसके बाद उनके रिश्तेदार इन सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भभुआ सीट से आनंद भूषण पांडेय की पत्नी को भाजपा ने टिकट दिया है। वहीं अररिया लोकसभा सीट आरजेडी सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। जहानाबाद विधानसभा सीट आरजेडी विधायक मुद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। इन दोनों ही सीटों पर उम्मीदवारों के बेटों को पिता की विरासत आगे ले जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे सपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निशाद ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ईवीएम बदले गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंन यहां तक कहा है कि सरकार प्रशासन की मदद से कुछ भी कर सकती है। ईवीएम पर आरोप लगाने के बावजूद उन्हें यकीन है कि इस सीट से उन्हें ही विजय प्राप्त होगी।
विज्ञापन