फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up: 20 tainted minister in yogi adityanath cabinet, says adr 

20 दागी विधायकों को मिली योगी मंत्रीमंडल में जगह

Wed, 22 Mar 2017 03:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Wed, 22 Mar 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
up: 20 tainted minister in yogi adityanath cabinet, says adr 
उत्तर प्रदेश की नई सरकार के 20 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पंजाब के दो मंत्रियों के खिलाफ मामले हैं। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। धन के मामले में उत्तर प्रदेश के 35 मंत्री करोड़पति हैं, जबकि पंजाब में नौ मंत्री करोड़पति हैं। उत्तराखंड में 10 में से आठ मंत्री करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


यूपी इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने राज्य के 47 में से 44 मंत्रियों के हलफनामे का विश्लेषण किया है। आंकड़ा नहीं रहने के कारण तीन मंत्रियों दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह और मोहसिन रजा के बारे में पता नहीं चल सका। दिनेश शर्मा मेयर हैं, जबकि दो अन्य फिलहाल उत्तर प्रदेश विधानसभा अथवा विधान परिषद में से किसी के सदस्य नहीं हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली स्थित एडीआर ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘44 मंत्रियों में 35 (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इन 44 मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.34 करोड़ रुपये हैं।’ इसके अलावा 20 (45 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। उनके खिलाफ जो आरोप दर्ज है उसमें लूट, चोरी, जालसाजी और जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित कई मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी 57.11 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 71 लाख रुपये से ज्यादा की है, जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की संपत्ति नौ करोड़ से ज्यादा की है। कुल 28 मंत्रियों ने देनदारी की घोषणा की है, जिसमें सबसे ज्यादा देनदारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 26.02 करोड़ रुपये की है।

एडीआर ने कहा है कि पंजाब में 10 मंत्रियों में से नौ (90 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इसमें कहा गया है, ‘10 मंत्रियों की औसत संपत्ति 34.54 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा संपत्ति घोषित करने वाले मंत्री कपूरथला निर्वाचन क्षेत्र से राणा गुरजीत सिंह हैं, जिन्होंने 169.89 करोड़ की संपत्ति बताई है।’ मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कुल संपत्ति 48 करोड़ रुपये है। कुल आठ मंत्रियों ने देनदारी घोषित की है जिसमें सबसे ज्यादा देनदारी राणा गुरजीत सिंह  पर 81.71 करोड़ रुपये की है।


एडीआर ने एक अलग रिपोर्ट में कहा है कि उत्तराखंड में 10 मंत्रियों में आठ (80 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इसमें कहा गया है, ‘10 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.90 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा चाउबट्टाखल निर्वाचन क्षेत्र से सतपाल महाराज ने 80.25 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।’ चार मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मणिपुर में नौ मंत्रियों में छह (67 प्रतिशत) करोड़पति हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी मंत्री ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed