फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unruly passenger tries to enter in the cockpit of air india-milan flight

एयर इंडिया के कॉकपिट में यात्री ने की घुसने की कोशिश, वापस लौटी नई दिल्ली-मिलान फ्लाइट

Sat, 04 Aug 2018 02:42 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Aug 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Unruly passenger tries to enter in the cockpit of air india-milan flight

इटली के मिलान से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान को एक यात्री के कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने के बाद मिलान हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा। एयर इंडिया के विमान को उड़ान भरने के 30 मिनट के भीतर ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना दो अगस्त को हुई जब सीट संख्या 32सी पर बैठे एक यात्री ने विमानन नियमों का उल्लंघन करते हुए कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। यात्री भारतीय नागरिक है। विमान के मिलान हवाईअड्डे पर उतरते ही यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विमान में 250 से ज्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘एक शरारती यात्री गुरप्रीत सिंह के कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने के बाद एआई 138 मिलान-दिल्ली उड़ान में दो घंटे 37 मिनट की देरी हुई। उड़ान मिलान से सही समय पर रवाना हुई थी। विमान मिलान हवाईअड्डे पर उतरा और यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।’ एयरलाइन ने संकेत दिए हैं कि गुरप्रीत को जांच पूरी होने तक ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed