{"_id":"57c617424f1c1b483b2cb7b2","slug":"unnatural-sex-accused-student-suspend-from-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी बीएचयू से निलंबित, कुलपति ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी बीएचयू से निलंबित, कुलपति ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
Updated Wed, 31 Aug 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट पद पर तैनात दीपक कुमार के खिलाफ कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने निलंबन की कार्रवाई की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच भी कर रही है।
करीब दो सप्ताह पहले हिंदी विभाग के छात्र के साथ आईएमएस के पास अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़ित छात्र ने जूनियर लैब असिस्टेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। उधर इस मामले को लेकर तमाम छात्र संगठनों ने छात्र को न्याय दिलाने के नाम पर आंदोलन शुरू कर दिया है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने बीते शनिवार को घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी थी। जांच निष्पक्ष हो इसलिए विश्वविद्यालय ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। सात दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।