पश्चिम बंगाल : रेलवे 50 फीसदी यात्रियों के साथ लोकल ट्रेन सेवा शुरू करेगा
कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते देश भर में ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं थीं। केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील देने के साथ ही राज्य अपने यहां की स्थिति को देखते सेवाओं को धीरे-धीरे दोबारा शुरू कर रहे हैं। भारतीय रेलवे पश्चिम बंगाल में ट्रेनों के संचालन को मंजूरी देने की योजना बना रहा है। राज्य सरकार के साथ बैठक के बाद रेलवे अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रेलवे पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेन सेवाओं को 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ कोरोना बचाव संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए दोबारा शुरू करने की योजना बना रहा है।
Railways plan to start local train services in Bengal allowing 50 per cent of passenger strength, maintaining COVID safety protocols: official after meeting with state govt
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2020
अधिकारियों ने बताया कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवाओं का परिचालन 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। ट्रेनों का संचानल कब होगा इसपर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि बंगाल में लोकल ट्रेन का परिचालन 10 से 20 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा। इसे बाद में बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक कर दिया जाएगा ताकि संक्रमण के फैलने से रोकने संबंधी सभी नियमों का पालन किया जा सके।
Local train operations in Bengal to resume with 10-20 per cent of normal services initially, and later increase to 25 per cent: Railway official after meeting with state govt
— Press Trust of India (@PTI_News) November 2, 2020
बता दें कि इस बाबत कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिख चुके हैं। रेल मंत्री को चिट्ठी लिख कर कांग्रेस नेता ने राज्य में दोबारा से लोकल ट्रेनों के संचालन को शुरू करने की बात कही थी।