फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unlock 6 Guidelines News: What all are opening from November 1 in Unlock 6, read here

Unlock 6.0 Guidelines: देश में आज से शुरू हुआ अनलॉक 6.0, जानें किन-किन चीजों की मिली अनुमति

Sun, 01 Nov 2020 10:29 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Unlock 6 Guidelines News: What all are opening from November 1 in Unlock 6, read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी जारी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पहले की तुलना में अब दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। इसे देखते हुए सरकार चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया लागू कर रही है। इसी कड़ी में, आज से भारत में अनलॉक 6.0 की शुरुआत हो रही है। 

विज्ञापन


राज्यों में कंटेनमेंट जोन के बाहर अन्य गतिविधियों को बढ़ाने के साथ भारत में अनलॉक की शुरुआत हो गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, गृह मंत्रालय ने कहा था कि कोई और ढील नहीं दी जाएगी और पिछले महीने जारी किए गए अनलॉक 5.0 दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन



अनलॉक 1 की प्रक्रिया की शुरुआत एक जून से हुई थी। इसके बाद हर अनलॉक में सख्त मानक संचालन के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल, जिम, मॉल, स्कूल, स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थान और मेट्रो रेल सेवाओं की गतिविधियों को दिशानिर्देशों के साथ खोलने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर से राजधानी दिल्ली में बसें अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी और पश्चिम रेलवे मुंबई में अतिरिक्त लोकल ट्रेनों का संचालन करेगी। दिल्ली से और इसके लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं के भी आज से खुलने की संभावना है।

इसके अलावा, गोवा अपने कसिनो को खोलेगा, उत्तर प्रदेश में दुधवा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलेगा, असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान हाथी सफारी और जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर फिर से खुलेगा और अबकी बार अधिक तीर्थयात्रियों को अनुमति देगा। 
 

दिल्ली में अपनी पूरी क्षमता से चलेंगी बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शनिवार को कहा था कि यात्रियों को एक नवंबर से डीटीसी बसों की सभी सीटों पर बैठने अनुमति दी जाएगी। संशोधित आदेश के अनुसार, यात्रियों को यात्रा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और यात्री को यात्रा के दौरान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर स्कीम की बसों में खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

मुंबई में दौड़ेंगी 610 और लोकल ट्रेनें
मुंबई में रविवार से कुल 610 और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इसमें सेंट्रल रेलवे की 314 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 296 ट्रेनें शामिल हैं। इस तरह 2020 तक परिचालन में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या बढ़ जाएगी। कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले, 3,141 लोकल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इसमें सेंट्रल रेलवे की 1,774 ट्रेनें और पश्चिम रेलवे की 1,367 ट्रेनें शामिल थीं। 

गोवा में फिर से खुलेंगे कसिनो
गोवा में कसिनो रविवार को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल जाएंगे। सात महीने पहले कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद से राज्य में कसिनो बंद थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह निर्णय राज्य में पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। 

यूपी में फिर से देख पाएंगे बाघ, खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क

उत्तर प्रदेश में स्थित प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण्यों में से एक, दुधवा टाइगर रिजर्व रविवार से फिर से खुल जाएगा। पार्क के फील्ड निदेशक संजय कुमार पाठक ने कहा, पर्यटकों के साथ-साथ दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले लोगों के लिए सख्त कोविड प्रोटोकॉल इस सीजन में एक नवंबर से लागू किया गया है। प्रोटोकॉल के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। 

काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी
राष्ट्रीय उद्यान 21 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया था। सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक हाथी सफारी है, जिसे शुरू नहीं किया गया था। हालांकि, आज से इसे फिर से खोल दिया गया है। 

वैष्णो देवी मंदिर में 15 हजार तीर्थयात्रियों को दर्शन करने की होगी अनुमति
आज से शुरू होने वाली प्रति दिन वैष्णो देवी मंदिर यात्रा में 15 हजार तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाएगी। इससे पहले, केवल 7,000 तीर्थयात्रियों को कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण तीर्थ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। करीब पांच महीने के अंतराल के बाद 16 अगस्त को मंदिर को फिर से खोल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed