फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनलॉक-1 में आज खुल गए मंदिर-मस्जिद, महाकाल से लेकर द्वारकाधीश तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Mon, 08 Jun 2020 05:36 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 05:36 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस के चलते देश में चार चरणों के लॉकडाउन के बाद आज से जीवन को फिर से पटरी पर लाने की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अनलॉक-1 का पहला चरण आज सोमवार से शुरू हो गया है। इसके तहत देश भर में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसका ध्यान आपको रखना भी बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अनलॉक-1 के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर कैसा माहौल दिखा। 

विज्ञापन
Unlock-1: Religious Places opened, Live updates from Temple, mosque, Gurudwara,  Church
आज से खुल गए धार्मिक स्थल - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

05:34 PM, 08-Jun-2020

फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा

दिल्ली: कोरोना के प्रकोप के बीच गृह मंत्रालय द्वारा कुछ एहतियाती उपायों के साथ आज से पूजा स्थल खोलने की अनुमति देने के बाद भक्तों ने फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा की।

05:31 PM, 08-Jun-2020

श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में कल से पूजा की अनुमति

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर दोबारा खुलने से पहले तैयारियां जारी। सभी भक्तों को कल सुबह 6 बजे से 7 बजे के बीच मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
01:47 PM, 08-Jun-2020

तिरुपति में पहले दिन सिर्फ कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को अनुमति

आंध्र प्रदेश का तिरुपति बालाजी मंदिर सोमवार को फिर से खुल गया है। हालांकि पहले दिन सिर्फ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को दर्शन की अनुमति होगी। 11 जून से यह सभी के लिए खुल जाएगा।
01:36 PM, 08-Jun-2020

असम में खुले मंदिर-मस्जिद 

असम में भी सोमवार से धार्मिक स्थल खुल गए। इस दौरान लोग दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पूजा अर्चना करने आए। गुवाहाटी के शिव मंदिर का एक दृश्य, जहां श्रद्धालुओं को प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ा।
01:12 PM, 08-Jun-2020

ओडिशा में बंद रहे धार्मिक स्थल

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देश के बावजूद ओडिशा में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। यहां 30 जून तक यह आदेश जारी रहेगा। भुवनेश्वर के लिंगराज और राम मंदिर सोमवार को भी बंद रहे। 
01:09 PM, 08-Jun-2020

अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर में दो गेट खोले 

गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन मंदिर भी खोल दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने बताया कि हमारे मंदिर के कुल चार गेट हैं जिसमें से सिर्फ दो गेट ही खोले गए हैं। टोकन के हिसाब से 25 लोग ही अंदर आ सकते हैं। अगर टोकन खत्म हो जाता है तो बाकि के लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 08-Jun-2020

द्वारकाधीश में सुबह से लगी कतार

गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में भी लोगों ने प्रार्थना करने पहुंचे। मंदिर के बाहर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं।
12:40 PM, 08-Jun-2020

स्वर्ण मंदिर भी खुला 

पंजाब के अमृतसर में हरमिंदर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यहां लोगों ने दर्शन किए। 
 
12:37 PM, 08-Jun-2020

बंगलूरू में चर्च में की गई प्रार्थना

बंगलूरू के शिवाजी नगर स्थित सेंट मैरी चर्च में भी लोगों ने आज सुबह प्रार्थना की। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे। 
 
12:35 PM, 08-Jun-2020

लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ईदगाह मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। हालांकि इस दौरान किसी अन्य चीज को छूने की सख्त मनाही के नियम का पालन किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed