{"_id":"5fdd5e988ebc3e3d57440737","slug":"unknown-gang-demanded-17-crore-rupees-ransom-in-bitcoin-after-8-years-child-kidnapping-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: 8 साल के बच्चे का अपरहण कर बिटकॉइन में मांगी 17 करोड़ रुपये की फिरौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: 8 साल के बच्चे का अपरहण कर बिटकॉइन में मांगी 17 करोड़ रुपये की फिरौती
Sat, 19 Dec 2020 07:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मंगलूरू
एजेंसी, मंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक उद्योगपति से फिरौती वसूलने के लिए किसी अज्ञात गिरोह ने एक उसके 8 साल के बेटे को अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के उजियार में गुरुवार को घटी घटना में अपहरणकर्ताओं ने उद्योगपति से बेटे की रिहाई के बदले 17 करोड़ रुपये की कीमत के 100 बिटकॉइन की फिरौती देने की मांग की है।
विज्ञापन
बेलथांनड़ी पुलिस के मुताबिक, उद्योगपति के पिता के सिवन ने अपने पोते अनुभव का अपहरण घर के बाहर से उस समय कर लिए जाने की शिकायत दर्ज कराई है जब वह और उनका पोता शाम के समय टहलकर वापस लौट रहे थे। चार अपहरणकर्ताओं ने कार से बच्चे को अगवा किया।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता बिजॉय से फिरौती में 100 बिटकॉइन (वर्चुअल करेंसी) खरीद कर देने के लिए कहा इतने बिटकॉइन की कीमत करीब 17 करोड़ बैठती है।
अपहरणकर्ताओं ने बिजॉय को बिटकॉइन खरीदने का पूरा तरीका भी बताया। बाद में उन्होंने अपनी मांग को घटाकर 10 करोड़ रुपये की कीमत वाले 7 बिटकॉइन कर दिया पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने बिटकॉइन की मांग फिरौती की रकम के जरिए पकड़े जाने से बचने के लिए की है।
विज्ञापन
दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी की तरफ से जांच के लिए गठित स्पेशल टीम ने फिरौती संदेश भेजने वाले मोबाइल के सिग्नल देर रात कर्नाटक हासन जिले में ट्रैक कर लिए थे।