फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unitech MD got in jail, the facility of computer and tv, Supreme Court asked is it parallel?

यूनीटेक के एमडी को जेल में मिली टीवी, कंप्यूटर की सुविधा, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल

Thu, 22 Nov 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Unitech MD got in jail, the facility of computer and tv, Supreme Court asked is it parallel?
supreme court - फोटो : PTI
यूनीटेक कंपनी के एमडी संजय चंद्रा और उनके भाई अजय को तिहाड़ जेल में मिल रही लग्जरी सुविधाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल कर रहे हैं कि जब सभी सुविधाएं जेल में मिल रही हैं तो फिर सजा किस बात की। अब इन्हीं सुविधाओं के चलते सुप्रीम कोर्ट ने भी नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या जेल में अपराधियों के साथ समानांतर व्यवस्था चल रही है? 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते हाईकोर्ट के सेशन जज की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय और अजय को जेल में टीवी, कंप्यूटर, अलग ऑफिस और अन्य सुविधाएं जी जा रही हैं। मालूम हो कि ग्राहकों से धोखाधड़ी के आरोप में यूनीटेक के एमडी संजय चंद्रा एक साल से जेल में हैं।
विज्ञापन


 

लोगों को घर का सपना दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले की जेल में ठाठ

लोगों को घर का सपना दिखाकर धोखाधड़ी करने के आरोपी यूनिटेक के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा तिहाड़ जेल में शाही सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं। हाईकोर्ट को मिली जानकारी में खुलासा हुआ कि उनकी बैरक से एलईडी टीवी, नारियल पानी, मिनरल वाटर और अन्य ऐश-ओ-आराम के सामान बरामद किए गए हैं।

दरअसल, कुछ कैदियों ने शिकायत की थी कि चंद्रा बंधुओं को जेल में हर तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। इस पर 4 सितंबर को सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने उस बैरक का निरीक्षण किया। अब उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपी है।

रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और जस्टिस वीके राव की पीठ ने शुक्रवार को आप सरकार, डीजी (जेल) और वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर 1 फरवरी तक जवाब मांगा है।

जेल में मिले आराम के सामान

रिपोर्ट में डीजी और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की गई है। उनकी बैरक को कंबल और बोर्ड से ढका गया था, ताकि बाहर की धूल और बदबू नहीं आए। हाईकोर्ट ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और इसे जनहित याचिका में बदल दिया।

अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतना बड़ा काम संभव नहीं है। यह तिहाड़ के अधिकारियों, डीजी (जेल) के  भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का मामला है। - रमेश कुमार, सत्र न्यायाधीश द्वितीय

जेल में मिले आराम के सामान

जेल में चंद्रा बंधुओं को अलग से कार्यालय दिया गया था, जहां इंटरनेट कनेक्शन और प्रिंटर के साथ कंप्यूटर भी था। उनके पास आरामदायक गद्दे, सरसों का तेल, फुट मैट, बोतलबंद पानी और स्टूल भी मिले। हालांकि, चंद्रा बंधुओं ने दावा किया कि उन्होंने जेल की कैंटीन से पानी खरीदा है। जांच में पता चला कि कैंटीन में दूसरे ब्रांड का बोतलबंद पानी उपलब्ध था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed