{"_id":"61a98a575287a449883d5ca0","slug":"union-transport-minister-nitin-gadkari-claims-that-he-will-soon-drive-green-hydrogen-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी का दावा: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देश के इस शहर से लिया ईंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडकरी का दावा: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देश के इस शहर से लिया ईंधन
Fri, 03 Dec 2021 08:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Dec 2021 08:39 AM IST
सार
नितिन गडकरी ने कहा कि उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कार खरीदी है और फरीदाबाद से ग्रीन हाइड्रोजन ली है। जल्द ही वह दिल्ली में कार चलाते दिखेंगे।
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : for reference only
विस्तार
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि वह जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार दौड़ाने वाले हैं। संभव है कि वह एक जनवरी को ऐसा कर भी दें। इसके लिए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कार खरीदी है और फरीदाबाद के एक ऑयल रिसर्च सेंटर से ग्रीन हाइड्रोजन ली है। उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह जल्द ही कार लेकर निकलेंगे ताकि लोगों को बता सकें कि ऐसा संभव है।
विज्ञापन
ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन चलाने की योजना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन चलाने की योजना बना रही है। कहा कि हम चाहते हैं कि कार, बस, ट्रक सब कुछ ग्रीन हाइड्रोजन से ही चले। इसके लिए नदी-नालों में गिरने वाले गंदे पानी का उपयोग किया जाए, उनसे ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ भी बेकार नहीं, वेस्ट में वैल्यू एड करें
नितिन गडकरी ने नागपुर में सात साल पुरानी योजना पर कहा कि इस योजना के तहत सीवेज के पानी को काम में लाया जाता है। अब नागपुर अपने यहां के सीवेज के पानी को महाराष्ट्र सरकार को बेचता है, उससे बिजली बनाई जाती है। इससे वह 325 करोड़ रुपये हर साल कमाता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बेकार नहीं है। वेस्ट में वैल्यू एड करें तो बहुत कुछ तैयार हो सकता है। सीवेज पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है। हम इसी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि लोगों को ऐसे प्रशिक्षित करें कि वे गंदे पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करें।