फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union ministers Rajnath Singh Dharmendra Pradhan felicitate Super 25 awardees of Veer Gatha contest

सम्मान: वीर गाथा 2.0 प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान ने बांटे पुरस्कार

Thu, 26 Jan 2023 03:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Jan 2023 03:30 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान और एमओएस रक्षा अजय भट्ट की उपस्थिति में विजेताओं को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

विज्ञापन
Union ministers Rajnath Singh Dharmendra Pradhan felicitate Super 25 awardees of Veer Gatha contest
वीर गाथा 2.0 प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित - फोटो : Twitter

विस्तार

गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वीर गाथा 2.0 के 25 विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम से जुड़ी शिक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है।

विज्ञापन


 प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए
शिक्षा मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि राजनाथ सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान और एमओएस रक्षा अजय भट्ट की उपस्थिति में विजेताओं को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और एक प्रमाण पत्र प्रदान किया।  वीर गाथा 2.0, वीर गाथा परियोजना का दूसरा संस्करण पिछले साल वीर गाथा संस्करण पहले हुए कार्यक्रम की भारी सफलता की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया था, जिसे रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में संयुक्त रूप से शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


ये लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने भी मौजूद थे। आर्मी पब्लिक स्कूलों और छावनी बोर्डों के 100 से अधिक एनसीसी कैडेट और छात्र उपस्थित थे, जिसमें 500 से अधिक स्कूलों के छात्र और शिक्षक वर्चुअली शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजनाथ सिंह ने कहा- युवा छात्रों में देशभक्ति
युवा विजेताओं को बधाई देते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी बहादुरी, उत्साह और रचनात्मकता की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया। साथ ही कहा कि युवा पीढ़ी न केवल अपने लिए बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए एक नई और बेहतर दिशा प्रदान करेगी। राजनाथ सिंह ने युवा छात्रों में देशभक्ति के मूल्यों को प्रेरित करने में वीर गाथा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता और बहादुरी के मूल्यों का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed