फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister son gave suggestion to amit shah about bjp party president post in rajasthan

राजस्थान : बीजेपी में मचा घमासान, प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली पहुंचे राजे समर्थक

Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
union minister son gave suggestion to amit shah about bjp party president post in rajasthan

राजस्थान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासत चरम पर है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे किसी ‘अपने’ को इस पद पर देखना चाहती हैं। राजपूत समाज से केंद्रीय राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष बनाए जाने की सूचनाएं आने के बाद राजे ने लॉबिंग भी तेज कर दी है। इसके चलते कई जाट नेता दिल्ली में डेरा लगाए हुए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बेटे ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सोशल मीडिया के जरिये अपने तर्कों के आधार पर कहा है कि शेखावत जातिगत समीकरणों में फिट नहीं बैठते। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बयान दिया है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कोई बलि का बकरा नहीं बनना चाहता, इस कारण नाम की घोषणा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अध्यक्ष पद पर उनके अनुसार किसी व्यक्ति को बैठाना चाहती हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आलाकमान किसी राजपूत नेता को ये पद देना चाहती है, जो राजे के प्रभाव में न हो। राजे के लिए राजस्थान के जाट नेता दिल्ली में लॉबिंग करने के लिए डेरा जमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि राजस्थान में जाट समाज सबसे बड़ा वोट बैंक है, यदि राजपूत नेता को अध्यक्ष पद दिया गया, तो समाज नाराज हो जाएगा। गौरतलब है कि 16 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक परनामी से आलाकमान ने इस्तीफा ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed