फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Smriti Irani's son Zohr passed the CBSE's 12th Class

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटे ने पास की 12वीं कक्षा, खुशी से झूम उठी मां की ममता

Thu, 02 May 2019 03:02 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani's son Zohr passed the CBSE's 12th Class
स्मृति ईरानी,जोहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

सीबीएसई द्वारा कक्षा बारह का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हंसिका व मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा ने एकसाथ टॉप किया है। करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बेटे जोहर ने भी बारहवीं कक्षा पास की है।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने अपने बेटे के पास होने पर खुशी जाहिर की है। स्मृति ने ट्वीट किया, यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है। वो इसलिए नहीं कि उसने विश्व केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था बल्कि इसलिए कि उसने 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


स्मृति ने आगे कहा कि जोहर ने प्रमुख चार विषयों में 91 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। ये कहते हुए ज्यादा खुशी महसूस हो रही है कि उसने इकोनॉमिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। माफ करना पर आज मैं सिर्फ एक मां हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल के बेटे ने भी पास की बारहवीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष परीक्षा के लिए 31 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जिसका समापन गुरुवार 4 अप्रैल को 18.1 लाख छात्र और 12.9 लाख छात्राएं उम्मीदवारों के साथ हुआ। इस बार 83.4 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed