फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Smriti Irani in Morbi Vadodara to campaign for BJP byelection candidate Brijesh Merja

'जिनके दामाद किसानों की जमीन खा जाएं, वो दूसरों की जमीन क्या खाक बचाएंगे'

Sat, 24 Oct 2020 04:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani in Morbi Vadodara to campaign for BJP byelection candidate Brijesh Merja
smriti irani

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी गुजरात के वडोदरा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि जिनके दामाद किसानों की जमीन खा जाएं, वो दूसरे किसानों की जमीन क्या खाक बचाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष रूप से वार करते हुए उन्होंने कहा कि कोई नहीं बता सकता कि वह कब छुट्टियों पर चलें जाए। ईरानी मोरबी से भाजपा के उम्मीदवार बृजेश मेरजा के लिए प्रचार करने यहां पहुंची थी। मोरबी गुजरात के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से एक हैं, जहां तीन नवम्बर को उप चुनाव होना है।
विज्ञापन

 


ईरानी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को यह फैसला करने की जरूरत है कि उनका नेता कौन है। वह एक शख्स है या एक परिवार? राजनीति में, अगर आप एक परिवार के मोह में अंधे हैं तो गरीबों और मध्यमवर्ग के नागरिकों का दुख नहीं समझ सकते। क्योंकि कांग्रेस एक डूबता जहाज है, इसलिए मुझे आश्चर्य है कि वह मोरबी के लोगों की मदद कैसे कर पाएगी? 

उन्होंने कहा कि आज जब कोरोना वायरस फैला है, कांग्रेस का एक नेता लोगों के बीच नहीं है। वहीं दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ता हर पल लोगों के साथ रह रहे हैं।

कपड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संसद में भी मौजूद नहीं थे, वह छुट्टियों पर गए थे। वह तब वहां नहीं थे जब लोगों को उनकी जरूरत थी। 

उन्होंने कहा कि कोई नहीं बता सकता,जिन्हें पार्टी की कमान सौंपने की योजना बनाई जा रही है, वह कब छुट्टियों पर चले जाएं। उन्हें पता है उनकी पार्टी डूब रही है, तब भी वह छुट्टियों पर चले जाते हैं। ऐसी पार्टी पर अपना वोट बर्बाद ना करें। भाजपा का समर्थन करें , जिसने हमेशा आपकी सेवा की है। 


किसानों के मुद्दे पर ईरानी ने दावा किया कि जब इस मुद्दे पर चर्चा की गई तब राहुल गांधी संसद में मौजूद तक नहीं थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि वे स्वार्थी लोग हैं। वे हमेशा किसानों की बात करते हैं, लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई तब संसद में मौजूद तक नहीं थे। कांग्रेस ने हमेशा किसानों का इस्तेमाल किया है। 

कांग्रेस विधायकों के इस साल की शुरुआत में राज्यसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देने की वजह से गुजरात में उप चुनाव कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed