फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Smriti Irani Alleges, Rahul Gandhi Declared War, No Word For 300 Injured Cops

स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- राहुल ने घायल पुलिसकर्मियों के लिए एक शब्द नहीं कहा

Fri, 29 Jan 2021 08:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Jan 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Union minister Smriti Irani Alleges, Rahul Gandhi Declared War, No Word For 300 Injured Cops
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : Twitter

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की ओर से संवाददाता सम्मेलन में केंद्र सरकार पर किए गए हमले को लेकर पलटवार किया है। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी शांति की अपील करने के बजाय, अराजक तत्वों से देश में आग लगाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का पक्ष लेने की बात कहने वाले राहुल गांधी ने दिल्ली हिंसा में घायल हुए 300 पुलिस कर्मियों के लिए एक भी शब्द नहीं कहा।

विज्ञापन


ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी न केवल यह चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था तहस-नहस हो जाए, बल्कि वह तिरंगे का अपमान और देश को तोड़ने की हिमाकत करने वाले अराजक तत्वों का भी समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने यह कहकर भारतीय लोगों के खिलाफ युद्ध का एलान कर दिया है कि अगर प्रधानमंत्री ने उनके रूख का समर्थन नहीं किया तो शहर जल जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि हैरान करने वाली बात है कि राहुल गांधी 300 से अधिक घायल पुलिसकर्मियों के लिए हमदर्दी में एक शब्द नहीं बोले, हालांकि उनसे यही उम्मीद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, राहुल गांधी ने अपनी प्रेस वार्ता में कृषि कानूनों का विरोध किया था और इन कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की कृषि व्यवस्था को बर्बाद कर देना चाहती है। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर  लाल किले पर हुए किसानों के बवाल पर उन्होंने सवाल उठाया था कि किसानों को लाल किले के अंदर जाने की अनुमति किसने और क्यों दी। उन्होंने कहा कि केंद्र कितनी भी कोशिशें कर ले यह आंदोलन रुकेगा नहीं और किसान इसे शहरों में ले जाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को ये नहीं समझना चाहिए कि ये आंदोलन यहां रुक जाएगा। ये आंदोलन शहरों किसानों से शहरों के अंदर जाएगा। केवल किसान गुस्सा नहीं है। हिंदुस्तान में लाखों युवा हैं, जिनसे इन्हीं पांच-दस लोगों और पीएम ने रोजगार छीना है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे देश का नुकसान होगा। देश में जो अस्थिरता की स्थिति बनी है उससे नुकसान होगा। इसलिए सरकार को आगे आना चाहिए, किसानों से बात करनी चाहिए और इस मामले का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed