फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Shivraj Singh Chouhan slams AAP government over non-implementation of Fasal Bima Yojana

Delhi Polls: 'मुझे गाली दें या दाऊद कहें, पर दिल्ली के किसानों की मदद करें', शिवराज चौहान का आतिशी पर पलटवार

Tue, 07 Jan 2025 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 07 Jan 2025 05:20 PM IST
सार

शिवराज ने दिल्ली के किसानों के एक समूह के साथ बैठक में कहा कि मुझे गाली दीजिए या दाऊद कहिए, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन भारत सरकार की किसान कल्याण योजनाओं को दिल्ली के किसानों के लिए लागू कीजिए, उन्हें योजनाओं का लाभ दीजिए।

विज्ञापन
Union Minister Shivraj Singh Chouhan slams AAP government over non-implementation of Fasal Bima Yojana
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : PTI

विस्तार

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर पलटवार किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं को लागू करने की अपील करते हुए कहा कि अगर इससे दिल्ली के कृषक समुदाय को लाभ होता है तो वह व्यक्तिगत हमलों का सामना करने के लिए तैयार हैं। शिवराज ने यहां दिल्ली के किसानों के एक समूह के साथ बैठक में कहा कि मुझे गाली दीजिए या दाऊद कहिए, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन भारत सरकार की किसान कल्याण योजनाओं को दिल्ली के किसानों के लिए लागू कीजिए, उन्हें योजनाओं का लाभ दीजिए।

विज्ञापन


उनका बयान ऐसे वक्त आया है, जब आम आदमी पार्टी (आप) नेतृत्व की ओर से हाल ही में शिवराज सिंह की आलोचना की गई थी। उन्होंने कहा कि आप मुझे गाली दें तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन योजनाओं का लाभ किसानों को दें...किसी को गाली देना मेरे स्वभाव में नहीं है। मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि योजनाओं को लागू करें। शिवराज ने कहा कि मैं बड़ी पीड़ा के साथ कह रहा हूं कि दिल्ली के किसानों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को केंद्र द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं का क्रियान्वयन केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच तकरार का विषय रहा है। बैठक में कई किसानों ने पड़ोसी राज्यों में उपलब्ध महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से खुद को वंचित रखे जाने का उल्लेख किया। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन कंवरलाल डागर ने कहा कि दिल्ली का किसान, जिसे कभी भारत का राजा माना जाता था, पिछले 40-50 वर्षों में लागू किए गए तीन मास्टर प्लान के बावजूद देश में सबसे पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक चौहान की मंगलवार को साप्ताहिक किसान परामर्श बैठक का हिस्सा थी। मंत्री ने कृषि मुद्दों और संभावित समाधानों पर चर्चा करने के लिए विभिन्न राज्यों के 15 से अधिक किसान संगठनों के साथ बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed