फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Scindia targeted Rahul Gandhi, said- now you are limited to a troll

Politics: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- अब आप एक ट्रोल तक सीमित हो चुके

Mon, 10 Apr 2023 11:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:24 PM IST
सार

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने भी राहुल गांधी पर हमला किया था। असम सीएम सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से हुए आय को कहां छुपाया है।

विज्ञापन
Union Minister Scindia targeted Rahul Gandhi, said- now you are limited to a troll
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि अब आप ट्रोल होने तक ही सीमित हैं। सिंधिया ने राहुल के उस ट्वीट पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर निशाना साधा था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने अडानी के साथ-साथ कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं के खिलाफ हमला किया था। इनमें गुलाम नबी आजाद, अनिल एंटनी, हिमंत बिस्वा सरमा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी शामिल हैं। राहुल ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं से पूछा था कि वे सच्चाई छिपाते हैं, इसलिए वे हर रोज गुमराह करते हैं! सवाल वही रहता है - अडानी की कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का बेनामी पैसा किसका है?

विज्ञापन

केंद्रीय मंंत्री ने किया यह ट्वीट

सिंधिया ने ट्वीट कर राहुल से कहा कि मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाने और मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के बजाय, इन तीन प्रश्नों का जवाब क्यों नहीं देते? सिंधिया ने ट्वीट करते हुए आगे लिखा कि पिछड़े वर्ग को लेकर अपने अपमानजनक बयान के लिए माफी क्यों नहीं मांगते? उल्टा कहते हैं कि आप सावरकर जी नहीं हैं, माफी नहीं मांगेंगे। देश सेवक का अपमान और इतना अहंकार। जिस न्यायालय पर कांग्रेस ने हमेशा उंगली उठाई, आज अपने स्वार्थ के लिए उस पर दबाव डाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि आपके लिए नियम अलग क्यों हों ? अपने आप को क्या आप फर्स्ट क्लास नागरिक मानते हैं? आप अहंकार में इस कदर घिरे हैं कि शायद इन सवालों की महत्ता भी आपकी समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस ने लगाया आरोप

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि राहुल गांधी विदेशों में अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं। हालांकि उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन गुलाम नबी आजाद के दावे पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर लिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह विदेश में किस अवांछित बिजनेसमेन से मिलते हैं?

भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने भी राहुल गांधी पर हमला किया था। असम सीएम सरमा ने ट्वीट कर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारी शालीनता थी कि हमने आपसे कभी नहीं पूछा कि आपने बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड घोटालों से हुए आय को कहां छुपाया है। आपने कैसे ओतावियो क्वात्रोची को भारतीय न्याय के चंगुल से बचने दिया। पूर्व कांग्रेसी नेता अनिल के एंटनी ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के तथाकथित पीएम उम्मीदवार को एक सोशल मीडिया सेल ट्रोल की तरह बोलते हुए देखना दुखद था। एंटनी ने कहा था कि वे भारत के लिए काम करना पसंद करते थे न की एक परिवार के लिए, इसलिए उन्हें कांग्रेस छोड़ना पड़ा। आजाद ने भी कांग्रेस से बाहर होने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहने के लिए रीढ़हीन होना पड़ता है।

 

 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed