फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Satyapal again said, the monkeys were not our ancestor

केंद्रीय मंत्री सत्यपाल फिर बोले, बंदर नहीं थे हमारे पूर्वज

Sun, 01 Jul 2018 06:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 06:52 AM IST
विज्ञापन
Union minister Satyapal again said, the monkeys were not our ancestor

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने शनिवार को एक बार फिर दावा किया कि चार्ल्स डार्विन का मानव विकासवाद वैज्ञानिक नजरिए से गलत है। उन्होंने कहा कि विज्ञान का छात्र होने के नाते, मेरा अब भी मानना है कि मेरे पुरखे बंदर नहीं थे। बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल ने उन सभी की, जिन्होंने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा, किसी एक व्यक्ति का दूसरे के विचारों की निंदा करने का ये वैज्ञानिक तरीका नहीं है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर रहे भाजपा सांसद ने एक किताब के विमोचन के मौके पर कहा, मैं विज्ञान का छात्र रहा हूं और मैंने रसायन में पीएचडी की है। मेरे खिलाफ बोलने वाले कौन थे? कैसे बहुत सारे लोग मेरे साथ खड़े थे? हम सभी सोचने को मजबूर हैं। यदि आज नहीं तो कल। कल नहीं तो 10-20 साल में लोग मेरी कही बात को स्वीकार करेंगे। कम से कम मेरा मानना है कि मेरे पुरखे तो बंदर नहीं थे।
विज्ञापन


बता दें कि सत्यपाल सिंह ने कुछ महीने पहले चार्ल्स डार्विन के मानव विकासवाद को नकारते हुए कहा था कि स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है। उनकी इस बात का बहुत सारे लोगों ने मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


99 फीसद विदेशी विश्वविद्यालय पढ़ा रहे झूठा हिंदुत्व
भाजपा सांसद ने ये भी कहा कि विदेशों के 99 फीसदी विश्वविद्यालय हिंदुत्व की झूठी और जानबूझकर गलत अनुवादित परिभाषा पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं एक किताब लिख रहा हूं और उसमें इस पर एक अध्याय होगा। हम किसी पश्चिमवासी की मदद नहीं लेंगे। हम प्रमाणिक और दस्तावेजी सबूत देंगे। हम साबित करेंगे कि हमारी लिखी हुई बात सही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed