फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sarbananda Sonowal says AYUSH will play big role in well being of human health news in Hindi

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले: स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएगी आयुष चिकित्सा प्रणाली

Tue, 15 Feb 2022 05:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 15 Feb 2022 05:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को आयुष चिकिस्ता प्रणाली के महत्व पर बात की और आने वाले समय के लिए इसे बहुत महत्वपूर्ण करार दिया।

विज्ञापन
Union Minister Sarbananda Sonowal says AYUSH will play big role in well being of human health news in Hindi
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा में आयुष व्यवस्था बड़ी भूमिका निभाएगी। सोनोवाल ने कहा कि इलाज की आयुष प्रणाली वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंत्रालय ने इस प्रणाली को और मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन


असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय कई देशों के साथ सहयोग से शोध कार्य कर रहा है। हमने अब तक 50 देशों के साथ सहयोगात्मक शोध कार्य विकसित किया है। हम अफ्रीकी देशों में भी प्रयास कर रहे हैं। सोनोवाल ने आगे कहा कि यह ऐसी व्यवस्था है जिसमें बीमारी से बचाव समेत किसी भी तरह की चुनौती से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत से बाहर रहने वाले लोगों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि  कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान आयुष उत्पादों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत में पारंपरिक दवाओं की जो व्यवस्था है वह सदियों से रही है। आयुर्वेद और योग के उत्पादों और आयुष व्यवस्था ने मानव स्वास्थ्य के संरक्षण में बड़ा योगदान दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed