फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Santosh Gangwar said it happens in country do not try to make it big

उन्नाव-कठुआ पर बोले केन्द्रीय मंत्री- इतने बड़े देश में 1-2 रेप हो जाएं तो बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए

Sun, 22 Apr 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Santosh Gangwar said it happens in country do not try to make it big
संतोष गंगवार

देश में इस समय जहां आए दिन छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं मोदी सरकार में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने एक बेतुका बयान दिया है। मंत्री का कहना है कि इतने बड़े देश में एक दो घटनाएं हो जाए तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब कठुआ और सूरत में बच्चियों से दरिंदगी पर देश में गुस्से के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को इस संबंध में अध्यादेश को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलते ही यह कानून अमल में आ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केबिनेट ने पॉक्सो एक्ट में बदलाव से जुड़े आपराधिक कानून संशोधन अध्यादेश, 2018 को मंजूरी दी। अब तक 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से रेप के मामले में अधिकतम सजा उम्रकैद थी। 

विज्ञापन


गंगवार ने कहा कि ऐसी घटनाएं (रेप मामले) दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं पर कभी-कभी इन्हें रोका नहीं जा सकता है। सरकार सक्रिय है सब जगह कार्रवाई कर रही है। इतने बड़े देश में एक-दो घटनाएं हो जाए तो बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि बच्चियों से रेप मामले का विरोध केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच चुका है। इसी कड़ी में पूरी दुनिया के 600 से ज्यादा बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, छात्रों और शोधार्थियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा है। जिसमें कठुआ और उन्नाव रेप मामलों पर अपना दुख जताया है और केंद्र सरकार को इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों में से अधिकतर भारतीय मूल के हैं। इस लेटर में पीएम के लिए कहा गया है कि 'हमने देखा है कि देश में बने गंभीर हालात पर और सत्तारूढ़ों में हिंसा से जुड़ाव के निर्विवाद संबंधों को लेकर आपने लंबी चुप्पी साध रखी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed