फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister said future belongs to those who have new ideas this year focus on Gaganyaan Green Hydrogen

केंद्रीय मंत्री बोले: भविष्य उनका ही जिनके पास नए विचार, इस साल गगनयान और ग्रीन हाइड्रोजन पर होगा फोकस

Sun, 01 Jan 2023 04:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

विज्ञान राज्य मंत्री ने कहा कि निजी प्रतिभागियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने के बाद इसरो के पास आज बहुत कम समय में सौ से ज्यादा स्टार्टअप हैं। साल 2023 के अंत तक हम मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान लॉन्च करने के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
Union Minister said future belongs to those who have new ideas this year focus on Gaganyaan Green Hydrogen
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने '2023 साइंस विजन' को लेकर कहा कि भविष्य उनका ही है जिनके पास नए विचार व आउट-ऑफ बॉक्स लक्ष्य हैं और उन्हें हासिल करने का दृढ़ विश्वास और साहस है। 

विज्ञापन


सिंह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप पर निजी प्रतिभागियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने के बाद इसरो के पास आज बहुत कम समय में सौ से ज्यादा स्टार्टअप हैं। साल 2023 के अंत तक हम मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान लॉन्च करने के लिए तैयार होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीआईएसआर) का 2023 में फोकस ग्रीन हाइड्रोजन पर होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय गहरे समुद्री मिशन और प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह वर्ष ब्लू इकोनॉमी में भी आगे बढ़ने का गवाह बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग को ईवीएम से जुड़े उपकरण अक्तूबर तक मुहैया कराएगी ईसीआईएल
केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) अक्तूबर तक चुनाव आयोग को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन समेत 21 लाख उपकरण मुहैया कराएगी। ईसीआईएल परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। ईसीआईएल के मुहैया कराए गए उपकरणों का इस्तेमाल 2024 आम चुनाव में किया जाएगा।

डिजिटल अर्थव्यवस्था 2023 में भी मजबूत रहने वाली है: चंद्रशेखर
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निराशा और चिंताओं को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि भारत की डिजिटल शक्ति प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग के जरिए 2023 और अगले पांच वर्षों में बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण यह है कि मोबाइल फोन का निर्यात भारत से होने वाले शीर्ष दस निर्यातों की श्रेणी में शामिल हो। उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार सभी आवश्यक उपाय करेगी।


पीएम मोदी तीन को विज्ञान कांग्रेस को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी) को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष के आईएससी की फोकल थीम 'महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' है। विज्ञान कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1914 में आयोजित किया गया था, जबकि 108वां वार्षिक सत्र राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed