फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister said Chinese companies can invest in india equal opportunities for all under the law

Centre Govt: केंद्रीय मंत्री बोले- चीनी कंपनियों के लिए भी खुले हैं दरवाजे, कानून के तहत सभी के लिए समान अवसर

Thu, 27 Jul 2023 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 06:17 AM IST
सार

सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि भारत के दरवाजे चीनी कंपनियों के निवेश के लिए खुले हैं। भारत सभी के लिए समान रूप से व्यापार के लिए खुला है, बशर्ते निवेश और व्यापार वैध तरीकों से भारतीय कानूनों का अनुपालन करते हुए किया जाए।

विज्ञापन
Union Minister said Chinese companies can invest in india equal opportunities for all under the law
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीनी कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई और सरकार के कड़े फैसलों के बाद, जहां चीन की तरफ से भारत में कई निवेश योजनाओं को टालने की बात कही जा रही है। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर का कहना है कि भारत के दरवाजे चीनी कंपनियों के निवेश के लिए खुले हैं। भारत सभी के लिए समान रूप से व्यापार के लिए खुला है, बशर्ते निवेश और व्यापार वैध तरीकों से भारतीय कानूनों का अनुपालन करते हुए किया जाए।

विज्ञापन

केंद्र ने 2020 में चीनी सेना के साथ हुई झड़प के बाद से चीन से कारोबार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। भारत टिकटॉक सहित 300 से ज्यादा चीनी एप पर प्रतिबंध लगा चुका है। इसके अलावा चीनी निवेश की गहनता से समीक्षा व छटनी की जा रही है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह भारत ने चीन की कार कंपनी बीवाईडी के 1 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बीवाईडी भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए फैक्टरी लगाना चाह रही है।

विज्ञापन

कीमतों पर नियंत्रण के लिए ओएमएसएस के तहत बंद की गेहूं और चावल की बिक्री
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में बताया कि पर्याप्त भंडारण और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत राज्यों को गेहूं और चावल की बिक्री 13 जून से बंद की गई। मानसून में कमी की आशंकाओं के चलते खरीफ की फसल के कम होने की चिंताओं के बीच यह कदम उठाया गया। निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों और वैश्विक कीमतों में गिरावट के चलते पिछले एक साल में रिफाइंड सूरजमुखी तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड पामोलीन की खुदरा कीमतों में क्रमशः 29 फीसदी, 19 फीसदी और 25 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed