फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister ravishankar prasad on aarif khan bjp attack on congress via press conference

बाटला हाउस एनकाउंटर : भाजपा ने फिर उठाया सोनिया के आंसुओं पर सवाल, ममता से पूछा- कब छोड़ेंगी राजनीति

Tue, 09 Mar 2021 01:18 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 09 Mar 2021 01:18 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस, वाम दलों और ममता पर साधा निशाना 
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा - आतंकवादियों के पक्ष में खड़ी हुईं थी विपक्षी पार्टियां
  • भाजपा ने पूछा- 'क्या वोटबैंक के लिए आतंकवाद की लड़ाई को कमजोर किया जाएगा'

विज्ञापन
union minister ravishankar prasad on aarif khan bjp attack on congress via press conference
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को दोषी करार दिया है। उसकी सजा पर फैसला 15 मार्च को आएगा। इसी पर मंगलवार को भाजपा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस, वाम दलों और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


'ममता बनर्जी कब राजनीति छोड़ रही हैं?'
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि बाटला हाउस एनकाउंटर फर्जी नहीं था। उन्होंने कहा कि क्या अब भी सोनिया गांधी के आंसू निकल रहे हैं। वहीं ममता बनर्जी पर हमला करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उस समय ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बाटला हाउस एनकाउंटर सच साबित हुई तो वो राजनीति छोड़ देंगी। अब भाजपा पूछ रही है कि आप राजनीति कब छोड़ रही हैं?
विज्ञापन


आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई कांग्रेस - भाजपा
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद की लड़ाई के मामले में कांग्रेस और विपक्ष की पार्टियां आतंकियों के पक्ष में खड़ी हुई और दिल्ली में हुई भीषण आतंकी हमले में पुलिस की हिम्मत को तोड़ने की कोशिश की गई। यही नहीं, रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरिज खान उर्फ जुनैद ये बाटला हाउस एनकाउंटर के अलावा 2007 में यूपी के लखनऊ कोर्ट ब्लास्ट, फैजाबाद और वाराणसी ब्लास्ट में भी शामिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाटला हाउस एनकाउंटर: इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या से लेकर आतंकी आरिज को दोषी करार तक, जानें कब क्या हुआ?

वोटबैंक का लगाया आरोप
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि साल 2008 में दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद और यूपी की अदालतों में जो धमाके हुए थे उसके मुख्य साजिशकर्ता का नाम आरिज खान था। भाजपा ने वोटबैंक का आरोप लगाते हुए कहा कि बाटला हाउस कांड को समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट पार्टी, ममता जी ने नेशनल इश्यू बनाया था। क्या मतलब है इसका? क्या वोटबैंक के लिए आतंकवाद की लड़ाई को इस तरह से कमजोर किया जाएगा?


क्या ये पार्टियां जनता से माफी मांगेंगी?
इसके अलावा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज जब देश की न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा एक बहुत बड़े आतंकवादी को 100 से अधिक गवाही, साइंटिफिक एविडेंस, मेडिकल एविडेंस के आधार पर बड़ी सजा मिली है, तो क्या ये सभी पार्टियां देश की जनता के सामने माफी मांगेगी?

क्या है मामला ?
आरिज खान को दिल्ली पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर केस के आरोपी आरिज को 2018 में नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया गया था। आतंकी आरिज खान को बाटला हाउस एनकाउंटर में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या के लिए दोषी पाया गया है। आतंकी आरिज खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद का रहने वाला है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed