फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Ramdas Athawale said RPIA should get 10 to 12 seats to contest in Maharashtra polls

Maharashtra: 'महाराष्ट्र चुनाव में RPI-A को कम से कम 10-12 सीटें मिलनी चाहिए', रामदास आठवले ने जताई उम्मीद

Sun, 22 Sep 2024 02:08 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2024 02:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि आरपीआई-ए ने 18 संभावित सीटों की सूची बनाई है। इसे वह कुछ दिनों में महायुति से जुड़े राजनीतिक दलों के साथ साझा करेगी। 

विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale said RPIA should get 10 to 12 seats to contest in Maharashtra polls
रामदास आठवले (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले सियासी माहौल गरमाने लगा है। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आठवले (आरपीआई-ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने पार्टी को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ महायुति में उनकी सहयोगी पार्टी को कम से कम 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। आठवले ने पत्रकारों से कहा कि आरपीआई-ए अपने पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिनमें उत्तर नागपुर, उमरेड (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड और वाशिम शामिल हैं।
विज्ञापन


कौन-कौन महायुति का हिस्सा?
बता दें, आठवले की पार्टी महायुति गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं।

18 सीटों की तैयार की सूची: आठवले
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरपीआई-ए ने 18 संभावित सीटों की सूची बनाई है। इसे वह कुछ दिनों में महायुति के दलों के साथ साझा करेगी और सीट बंटवारे के समझौते में उसे कम से कम 10 से 12 सीटें मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को अपने कोटे से उनकी पार्टी को चार-चार सीटें देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजित पवार की वजह से हमारी पार्टी को नहीं मिली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह
इस सप्ताह की शुरुआत में रामदास आठवले ने दावा किया था कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महायुति सरकार में शामिल होने के कारण उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-आठवले (आरपीआई-ए) को वादे के बावजूद राज्य में कोई मंत्री पद नहीं मिला। हमारी पार्टी को मंत्रिमंडल में पद, दो निगमों की अध्यक्षता और जिला स्तरीय समितियों में भूमिका देने का वादा किया गया था, लेकिन अजित पवार के शामिल होने के कारण यह संभव नहीं हो सका।

आठवले ने यह भी विश्वास जताया था कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन आगामी चुनावों में राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 150-160 पर जीत दर्ज करेगा।

आठवले ने मांगीं थीं 12 सीटें
आठवले ने कहा था कि महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में आरपीआई-ए को 12 सीट पर लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। हमें राज्य मंत्रिमंडल में भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है, अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी पिछले साल जुलाई में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गई थी। आरपीआई-ए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है। मराठा आरक्षण पर आठवले ने दावा किया था कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को उठाने वाली पहली पार्टी थी। उन्होंने कहा था कि मराठों को एक अलग श्रेणी के तहत आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने पर समूह के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।




नवंबर में हो सकता है चुनाव
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में चुनाव होने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा में, भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना 40, एनसीपी 41, कांग्रेस 40, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना 15, एनसीपी (एसपी) 13 और अन्य 29 हैं। कुछ सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed