फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Rajeev Chandrasekhar attack on kerala cm Pinarayi Vijayan

Kerala: केंद्रीय मंत्री का केरल सरकार पर हमला, कहा- मीडिया को डरा-धमका कर करा रहे चुप

Wed, 05 Jul 2023 02:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 02:28 PM IST
सार

चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे लगता है कि देश के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि पिनाराई विजयन केरल में क्या कर रहे हैं। उनकी सीपीएम सरकार घोटालों से घिरी हुई है। वह बार-बार मीडिया को डरा-धमका रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Union Minister Rajeev Chandrasekhar attack on kerala cm Pinarayi Vijayan
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीपीएम की सरकार एक के बाद एक कई घोटालों से घिरी हुई है। वह बार-बार मीडिया पर नकेल कस रहे हैं। मीडिया को चुप कराने के लिए धमकियां भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

चंद्रशेखर ने कहा कि हम मीडिया को चुप कराने के लिए कानून इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस और विभिन्न राज्यों की सरकारों की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि देश के लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि पिनाराई विजयन केरल में क्या कर रहे हैं। उनकी सीपीएम सरकार घोटालों से घिरी हुई है। वह बार-बार मीडिया को डरा-धमका रहे हैं। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में केरल में कुछ टीवी चैनलों और उनके पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार हमें देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में ज्ञान देते हैं, वो लोग क्या कर रहे हैं। केरल सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर पत्रकारों को परेशान कर रहे हैं। वह उनके कार्यालय और घरों पर छापे मरवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक यूट्यूब चैनल को चुप कराने का मामला अदालत में हो और व्यक्ति ने कोर्ट में अपील की हो, तब सीएम द्वारा पुलिस का इस्तेमाल करके उनके घरों में छापा मारने का यह हालिया उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमारी सरकार की आलोचना कर रहे हैं और हमारे देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बात करते हैं। अगर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में पाखंड और दोहरे मानदंड हैं, या धमकी की राजनीति जारी है, तो इसका प्रतिनिधित्व केरल में वामपंथी और मार्क्सवादी सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल सरकार लगातार मीडिया को धमकी देती रही है। यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इसे किसी भी हालत में स्वीकारा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed