फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pralhad Joshi said congress have no issues so it is doing drama and Rahul Gandhi is an immature and part time politician news in Hindi

केंद्रीय मंत्री जोशी का आरोप: मुद्दे नहीं हैं तो ड्रामा कर रही है कांग्रेस, राहुल गांधी एक अपरिपक्व और 'पार्ट टाइम' नेता

Thu, 16 Dec 2021 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 06:15 PM IST
सार

संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह केवल ड्रामा कर रही है।

विज्ञापन
Union Minister Pralhad Joshi said congress have no issues so it is doing drama and Rahul Gandhi is an immature and part time politician news in Hindi
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी और इसके शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर लिया। संसदीय मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह केवल ड्रामा कर रही है। अब वो (कांग्रेस नेता) उत्तराखंड में राजनीतिक लाभ के लिए अपनी रैलियों में जनरल बिपिन रावत के पोस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस को अपने इस कदम पर शर्म आनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसके साथ ही जोशी ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी भारत के इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक अपरिपक्व और 'पार्ट टाइम' राजनेता बताया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के बारे में बात की। क्या यह जरूरी है कि हर कार्यक्रम में राजनेताओं के बारे में ही बात की जाए।
विज्ञापन


राजनाथ ने एक कार्यक्रम को किया संबोधित
वहीं, दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भी छावनियों में ऐसी कई सड़कें और इमारतें हैं जिनका नाम ब्रिटिश क्राउन के प्रति वफादार ब्रिटिश अधिकारियों और सैनिकों के नाम पर रखा गया है। रक्षा मंत्रालय और डीजीडी इस बात पर विचार करे कि ऐसी सभी सड़कों और भवनों का नाम हमारे बहादुर सैनिकों और आधुनिक भारत के निर्माताओं के नाम पर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed