फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Prahlad Singh patel says All monuments will remain closed till May 15 due to Coronavirus cases in india

कोरोना का कहर: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला- देश के सभी ऐतिहासिक स्मारक-संग्रहालय बंद

Thu, 15 Apr 2021 09:16 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Apr 2021 09:16 PM IST
सार

  • कोरोना के कहर के बीच एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है
  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर गुरुवार को यह जानकारी दी 

विज्ञापन
Union Minister Prahlad Singh patel says All monuments will remain closed till May 15 due to Coronavirus cases in india
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर गुरुवार को यह जानकारी दी ।

विज्ञापन


वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आदेश मे कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संग्रहालयों को तत्काल प्रभाव से 15 मई या अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है । इस दौरान 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 मई तक बंद रहेंगे ।
विज्ञापन


पटेल ने बताया कि कोरोना का कहर बहुत तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरा सभी लोगों से आग्रह है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले, बेवजह घरों से बाहर न जाएं और न ही लोगों से मिले, सोशल डिस्टेन्स बनाकर रखें और मास्क जरूर लगाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed