फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Piyush Goyal Says Priyanka Gandhi is non-serious and tourist politician

LS Polls: पीयूष गोयल बोले- प्रियंका गांधी गैर गंभीर और पर्यटक राजनेता हैं, वे काल्पनिक दुनिया में रहती हैं

Wed, 15 May 2024 03:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 15 May 2024 03:27 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को प्रचार अभियान के दौरान एक साक्षात्कार में प्रियंका के बारे में कहा कि वे गंभीर राजनेता नहीं है। वे असल भारत से जुड़ती नहीं दिखतीं। वे एक अलग ही काल्पनिक दुनिया में रहती हैं।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal Says Priyanka Gandhi is non-serious and tourist politician
piyush goyal - फोटो : ani

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आलोचना की। उन्होंने प्रियंका को गैर गंभीर और पर्यटक राजनेता बताया क्योंकि चुनाव के बाद वे गायब हो जाती हैं और असल भारत को अब तक नहीं समझ पाई हैं।  गोयल ने कहा कि मैं स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू-गांधी परिवार की भूमिका का सम्मान करता हूं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद से सिर्फ एक ही व्यक्ति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा देशवासियों की इच्छा पर हावी रही।

विज्ञापन

 वे वास्तव में लोगों की सेवा नहीं कर सकतीं
गोयल ने बुधवार को प्रचार अभियान के दौरान एक साक्षात्कार में प्रियंका के बारे में कहा कि वे गंभीर राजनेता नहीं है। वे असल भारत से जुड़ती नहीं दिखतीं। वे एक अलग ही काल्पनिक दुनिया में रहती हैं। वे सिर्फ चुनाव के दौरान कभी-कभी मैदान में दिखती है फिर गायब हो जाती हैं। बता दें, साक्षात्कार में उनसे पूछा गया था कि क्या प्रियंका भविष्य में मजबूर राजनेता के रूप में उभरेंगी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि वे वास्तव में लोगों की सेवा नहीं कर सकतीं। सिर्फ एक पर्यटक के रूप में वे भारत को कभी नहीं समझ सकतीं।

विज्ञापन

एक परिवार की महत्वाकांक्षा देशवासियों की इच्छा पर हावी हो गई
‘क्या नेहरू-गांधी परिवार द्वारा अनुभव की गई शहादत पर प्रियंका के बयान लोगों को पसंद आएंगे’ इस सवाल पर गोयल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने एक व्यक्तिगत परिवार के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों के काम को भुनाया है। मैं सम्मान करता हूं कि आजादी की जंग में उनके परिवार की जो भूमिका रही पर यह भी सत्य है कि आजादी के बाद कांग्रेस के सभी लोगों ने सरदार पटेल को नेतृत्व के लिए चुना था लेकिन एक व्यक्ति की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा देशवासियों की इच्छा पर हावी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में सब कुछ सिर्फ एक परिवार के लिए होगा
गोयल ने साक्षात्कार के दौरान, आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने और एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की महात्मा गांधी की सलाह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सलाह के बावजूद सिर्फ एक परिवार के लिए सभी स्वतंत्रता सेनानियों के कामों को भुनाया गया। पिछले 75-77 वर्षों में साफ हो गया कि पार्टी में सब कुछ सिर्फ एक परिवार के लिए होगा। मुझे लगता है कि भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि गांधी जी की कांग्रेस को खत्म करने की इच्छा लागू हो। क्या राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ऐसा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed