{"_id":"5d584b888ebc3e89a66e99c9","slug":"union-minister-nitin-gadkari-told-officials-do-your-work-otherwise-will-tell-people-dhulai-karo","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को हड़काया, काम करो नहीं तो लोगों से कहूंगा- धुलाई करो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को हड़काया, काम करो नहीं तो लोगों से कहूंगा- धुलाई करो
Sun, 18 Aug 2019 12:16 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
लाल फीताशाही पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कुछ अधिकारियों को आज आगाह किया कि यदि चंद मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो वह लोगों से कहेंगे कि धुलाई करो। केंद्रीय मंत्री एमएसएमई सेक्टर में काम कर रहे संघ से जुड़े संगठन लघु उद्योग भारती के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। गडकरी के पास सड़क परिवहन, सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सम्मेलन में शामिल उद्यमियों से गडकरी ने निडर होकर उनके कारोबार का विस्तार करने की बात की। वह इस बात पर भी बोले कि किस तरह सरकारी अधिकारियों द्वारा कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, “हमारे यहां लाल फीताशाही क्यों है, क्यों ये निरीक्षक आते हैं और ‘हफ्ता’ लेते हैं। मैंने उन्हें उनके मुंह पर कहा, आप (सरकारी) नौकर हैं, मैं लोगों द्वारा निर्वाचित हूं। मेरी जवाबदेही लोगों के प्रति है। अगर आप चोरी करेंगे, मैं कहूंगा कि आप चोर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज मैंने यहां आरटीओ दफ्तर में एक बैठक की। निदेशक और परिवहन आयुक्त ने इसमें हिस्सा लिया। गडकरी ने कहा, मैंने उन्हें बताया, आप इस समस्या को आठ दिनों में सुलझाइए, अन्यथा मैं लोगों से कहूंगा कि धुलाई करो। मेरे गुरु में मुझे यह सिखाया- ऐसी व्यवस्था को परे हटाओ जो न्याय न देती हो। अपने मुखर बयानों के लिये चर्चा में रहने वाले मंत्री ने यह नहीं बताया कि वह किस समस्या के संदर्भ में यह बात कह रहे थे।