{"_id":"60a58dc68ebc3e78c2721c16","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-modi-government-is-making-all-efforts-to-speed-up-the-production-of-corona-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: नितिन गडकरी बोले- खुश हूं कि मोदी सरकार टीकों के उत्पादन में तेजी लाने के सारे प्रयास कर रही है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरण: नितिन गडकरी बोले- खुश हूं कि मोदी सरकार टीकों के उत्पादन में तेजी लाने के सारे प्रयास कर रही है
Thu, 20 May 2021 03:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 20 May 2021 03:44 AM IST
सार
- कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को लेकर अपने बयान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी सफाई
- गडकरी ने एक कार्यक्रम में कोरोना टीकाकरण बढ़ाने का दिया था सुझाव
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वैक्सीन के उत्पादन पर खुद के बयान के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को सफाई देते हुए कहा कि मैं खुश हूं कि मोदी सरकार टीकाकरण के उत्पादन में तेजी लाने के लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम में कोरोना टीकाकरण बढ़ाने का सुझाव दिया था। तब तक मुझे जानकारी नहीं थी कि रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संबंध में सरकार की कोशिशों की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने मुझे भी बताया कि भारत सरकार पहले ही 12 अलग प्लांट/कंपनियों की ओर से टीकों का उत्पादन शुरू करने की कोशिशें कर रही है और इन कोशिशों से निकट भविष्य में टीकाकरण में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी जब मैंने अपना यह सुझाव दिया था। मुझे खुशी है कि हमारी टीम मिलकर सही दिशा में कदम उठा रही है। मैं इसके लिए बधाई देता हूं। मुझे लगता है कि यह अहम जानकारी साझा की जानी चाहिए।