Nitin Gadkari: पाकिस्तान में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी.. फिर भी आतंकवाद को पनाह; गडकरी ने पड़ोसी को दिखाया आइना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। ऑपरेशन सिंदूर निर्दोष लोगों की हत्या के प्रति हमारी प्रतिक्रिया थी। पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करता है। हमारे देश में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्या करता है। तब हमारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर ही होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पड़ोसी पाकिस्तान को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी जैसी गंभीर घरेलू चुनौतियों से जूझ रहा है। इसके बावजूद भी पड़ोसी आतंकवाद का समर्थन करता है। उन्होंने पाकिस्तान की इस नीति की कड़ी आलोचना की।
#WATCH | Delhi: On constructing roads in the country, Union Minister Nitin Gadkari says "...The projects in the pipeline are running at such a pace that within two years, our road infrastructure will be like that of America. I am talking about the roads of Bihar and Uttar… pic.twitter.com/rTw5cu6A6N
— ANI (@ANI) June 9, 2025
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक साक्षात्कार में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। जिसमें धर्म पूछकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, 'हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। ऑपरेशन सिंदूर निर्दोष लोगों की हत्या के प्रति हमारी प्रतिक्रिया थी। पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करता है। हमारे देश में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं। तब हमारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर होगा।'
#WATCH | Delhi: On constructing roads in the country, Union Minister Nitin Gadkari says "We are building so many highways in Delhi that we will reach from Delhi to Dehradun in 2 hours, Delhi to Amritsar in 3.5-4 hours, Delhi to Katra in 6 hours, Delhi to Srinagar in 8 hours,… pic.twitter.com/wuw1TjPS1i
— ANI (@ANI) June 9, 2025
ये भी पढ़ें: Indian Army: 'सच्चा वीर वही, जो अनदेखे खतरों में भी करे सेवा', सिपाही साइनुद्दीन के बलिदान पर बोले उनके कमांडर
पाकिस्तान आतंकवाद को बंद कर दे तो हटा देंगे पर लगी रोक
गडकरी ने 22 अप्रैल के हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण लिया गया था। उन्होंने बताया, ' जब भारत का बंटवारा हुआ, तो 6 नदियां थीं, जिसमें से तीन पाकिस्तान में और तीन भारत में गईं। लेकिन हमारे हिस्से का कुछ पानी भी पाकिस्तान को जाता है। हम उस पानी का इस्तेमाल पंजाब और राजस्थान में कर सकते हैं। जब हम उन्हें पानी दे रहे थे, तब उन्होंने हमारे लोगों को मार डाला। इसलिए अब हमने वह पानी रोक दिया है। अगर पाकिस्तान इन आतंकी गतिविधियों को बंद कर दे, तो हम भी यह रोक हटा देंगे।'
#WATCH | Delhi: On constructing roads in the country, Union Minister Nitin Gadkari says "Today, if you leave from Manali to Rohtang Pass, it would take 8 minutes via Atal Tunnel, which used to take 3.5 hours earlier... We are building 36 tunnels between Srinagar and Jammu. Out of… pic.twitter.com/nyU8aXD9XV
— ANI (@ANI) June 9, 2025
23 अप्रैल को निलंबित की गई सिंधु जल संधि
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद 23 अप्रैल को दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की गई थी। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने दोहराया था कि संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक कि 'पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।'
#WATCH | Delhi: On constructing roads in the country, Union Minister Nitin Gadkari says "We are constructing 25 greenfield express highways, around highways over 3,000 km for port connectivity and for religious tourism, we have made highways worth more than Rs 1 lakh crores and… pic.twitter.com/bCqIXMoL3B
— ANI (@ANI) June 9, 2025
ये भी पढ़ें: Axiom-4: खराब मौसम के कारण 11 जून तक टला एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण; ISS जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु को जानिए
पीएम मोदी का सपना- भारत विश्व गुरु बने
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने, और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए हमें निर्यात बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि तभी कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास होगा।
#WATCH | Delhi: On 11 years of the Modi Government, Union Minister Nitin Gadkari says "It is the dream of our Prime Minister that India becomes a Vishwa Guru, third largest economy in the world and a 5 trillion dollar economy. To fulfil this dream, we will have to increase… pic.twitter.com/YHU5UlBhpD
— ANI (@ANI) June 9, 2025
संबंधित वीडियो