फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Nitin Gadkari's statement has been criticized by transjuders

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर भड़के ट्रांसजेंडर

Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 26 Dec 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Union minister Nitin Gadkari's statement has been criticized by transjuders

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिए बयान पर ट्रांसजेंडरों ने जबरदस्त नाराजगी जाहिर की है। उनके बयान से ट्रांसजेंडर भड़के हुए हैं। ट्रांसजेंडरों ने मुंबई समेत कई शहरों में गडकरी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
बता दें कि गडकरी ने रविवार को कहा, ‘‘एक ट्रांसजेंडर को भी बच्चा हो जाएगा लेकिन महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो पाएगी।’’ वह यहां तेंभू ‘लिफ्ट’ सिंचाई परियोजना के चौथे चरण के पूरा होना पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने मीडिया के एक हिस्से पर उनकी टिप्पणी को ‘‘तोड़मरोड़’’ कर पेश करने करने का आरोप लगाया है। गडकरी ने शनिवार को पुणे में कहा था कि ‘‘नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी’’ लेनी चाहिये। यहां से 375 किलोमीटर दूर पश्चिम महाराष्ट्र में सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुये गडकरी ने कहा, ‘‘ तेंभू लिफ्ट सिंचाई योजना की आर्थिक व्यवहार्यता इतनी मुश्किल है..कि एक बार मैंने एक व्यक्ति से इसे लेकर अपने विचारों का साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कहा था कि यहां तक कि एक ट्रांसजेंडर को बच्चा हो सकता है लेकिन यह सिंचाई योजना कभी पूरी नहीं हो सकेगी।’’ उन्होंने परियोजना के चौथे चरण के पूरा होने पर खुशी जाहिर की। परियोजना के पांचवें चरण का काम भी जल्द पूरा होने की आशा है। यह लिफ्ट सिंचाई परियोजना, सांगली जिले के शुष्क इलाकों में सिंचाई सुविधाएं देने के लिए कृष्णा नदी घाटी से पानी लेकर पूरी की जानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed